Skip to main content

Posts

Video बेटमा। नगर व क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व श्रद्घा भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस के साथ निशान निकाले गए, जो तेजाजी की थानक पर चढ़ाए गए। श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की व मेले भी लगे |

तेजाजी की थानक पर चढ़ाए निशान बेटमा। नगर व क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व श्रद्घा भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस के साथ निशान निकाले गए, जो तेजाजी की थानक पर चढ़ाए गए। श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की व मेले भी लगे | स्थानीय मीठी बावड़ी स्थित तेजाजी मंदिर पर मेला लगा। यहां दर्शन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन का दौर देर रात तक चलता रहा। मन्नात पूरी होने वाले लोग ढोल -ढमाकों के साथ निशान लेकर मंदिर पंहुचे और निशान चढ़ाए। यहां पर सर्पदंश के शिकार लोगों को तेजाजी के नाम की तांती बांधी गई।  समीपस्थ ग्राम दतोदा स्थित तेजाजी मंदिर पर भी आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन व नारियल चढ़ाने के लिए पहुंचे। यहां मेले में लगी दुकानों से लोगों ने खरीदारी भी की। मंदिर के बाहर लोगों ने लाठी घुमाकर कला का प्रदर्शन किया। ग्राम सेजवानी, अजंदा, कलारिया, धुरेरी स्थित थानक पर मेला लगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। यहां भी श्रद्घालु ढोल व अखाड़ों के साथ थानक पर पहुंचे व निशान चढ़ाया। इस दौरान अखाड़े भी निकाले गए, साथ ही कई जगहों पर तेजाजी की कथा के आयोज...

Video बेटमा नगर में निकले परचम अखाड़े और मेहंदी

बेटमा ,नगर में निकले परचम अखाड़े और मेहंदी इस्लामी नए साल  माहे मोहर्रम की 7 तारीख को बेटमा नगर में निकले परचम अखाड़े और मेहंदी अखाड़ों में दिखाएं उस्तादों ने करतब अखाड़ों का नगर में जगह-जगह हुवा स्वागत  पिलाया छबील और शरबत बेटमा नगर में कट कट पूरा खारी बावड़ी और लखेरा बाखल से निकले  परचम अखाड़े और मेहंदी इस मौके पर देपालपुर विधानसभा विधायक विशाल जगदीश पटेल भी पहुंचे जिन्होंने इस मोके पर परचम में  इस्लामी झण्डे के साथ  तिरंगा भी लहराया और लाठी भी  घुमाई । इस मोके पर पूरा बाजार में मंसूरी समाज और हाजी अब्दुल कलम जी के और से स्वागत किया गया और सरबत पिलाया गय। परचम अखाडे और मेहंदी  रात को  8:00 बजे निकलना शुरू हुए जो कटकटपुरा  इमामबाड़ा से खारी बावड़ी इमामबाड़ा होते हुए मस्जिद से पूरा बाजार राजवाड़ा चौक से अपने-अपने स्थान पर रात को 12:00 बजे हुवे समाप्त।

बेटमा ,शिक्षक दिवस पर शा. प्रा.वि. खतेड़िया सारंग में आयोजित कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |

बेटमा ,शिक्षक दिवस पर शा. प्रा.वि. खतेड़िया सारंग में आयोजित कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। स्कूल के बच्चों ने शिक्षक दिवस पर दो शब्द शिक्षक के बारे में बोले गये। और स्कूल के सभी शिक्षकों का सम्मान  भी किया गया है। छोटे- छोटे बच्चों ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। और गांव के सभी नागरिकों की और से श्रीमती रेशमबाई ,श्री आशाराम जी राठौर ,सुनेरसिंह जी राठौर, ओमप्रकाश जी जाधव ,देवकरण जाधव की उपस्थिति में श्रीमती बालकिशोरी जामोद प्रधानाध्यापिका को शिक्षक दिवस पर विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया है। इस शाला में पढ़कर निकले हुए एक बालक दीपक पटेल ने शिक्षक के महत्व को समझाया कि एक शिक्षक ही ऐसा गुरु है जो छोटे से बच्चे का भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि गुरु की महिमा सबसे ऊपर है। एक अच्छे शिक्षक की भूमिका अहम होती हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल में शिक्षक द्वारा बताई गई बातों को ही सही मानेगें । चाहे वह कोई बात गलत भी बतायेगें ,तो वह किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। क्योंकि वह बच्चा जानता है कि मेरी म...

Video बेटमा रंगवासा कब्रिस्तान पहुंच मार्ग की स्थिति अत्यंत देहनीय

देपालपुर रंगवासा कब्रिस्तान पहुंच मार्ग की स्थिति अत्यंत देहनीय  बेटमा समीपस्थ रंगवासा मानवता को शर्मसार  करती हुई तस्वीरें  देपालपुर विधानसभा के ग्राम रंगवासा में कब्रस्तान पहुंच मार्ग की स्थिति अत्यंत देहनीय  मानवता को शर्मसार  करती हुई तस्वीरें जहाँ जनाजे में शामिल होने वाले लोगों को भारी कीचड़ पानी व गंदगी का सामना करना पड़ता है जहाँ मय्यत को आखरी सफर में भी सुकून नही मिलता है गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है |  स्थिति यह है कि कहीं-कहीं तो इतना पानी और कीचड़ भरा है कि जनाजा ले जाने वाले लोगों को पानी और कीचड़ में गिरने का खतरा बना रहता है यह समस्या स्थानीय पंचायत के ध्यान नहीं देने से और भी देहनीय होती जा रही है आजादी के 76 वर्ष बाद भी प्रशासन ने अभी तक किसी तरह की कोई सुध नहीं ली |

Video बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बेटमा में शिक्षक दिवस का प्रोग्राम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

बेटमा - (रमेश कांकरवाल की रिपोर्ट ) नगर के बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बेटमा में शिक्षक दिवस का प्रोग्राम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम एवम बच्चों द्वारा प्रौढ़ शिक्षा पर लघु नाटक कर देश मे प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु संदेश दिया । सभी ने बच्चों द्वारा किये गए इस लघु नाटक की बहुत प्रशन्सा की । प्रोग्राम के संचालन भी बच्चों द्वारा किया गया तथा बच्चों के द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार भी भेट किये । संस्था संचालक मो. अमीन खान ने डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन् के जीवन पर प्रकाश डाला और शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए बच्चो को शिक्षक दिवस की जानकारी दी । सभी स्कूल स्टाफ ने बच्चो का आभार व्यक्त किया ।

बेटमा के श्मशान घाट पर भारी अव्यवस्थाओ की कहानी एडव्होकेट अशोक पांडेय की जुबानी |

बेटमा के श्मशान घाट पर भारी अव्यवस्थाओ की कहानी एडव्होकेट अशोक पांडेय की जुबानी | दिनांक 04/09/2019 श्मशान जाने का कटु अनुभव:-  (01) तम्बोली मंदिर से गंदगी मिली बदबू के साथ गंदगी मे चलना पड़ा | (02) इसके बाद जैसे ही श्मशान के अन्दर गया गन्दगी के बीच गाजर घास | (03) इसके बाद कुत्तों का झुंड जिनमें कुछ कुत्ते इतने लोगों को देखकर शायद उनमे इंसानियत का बोध होता है वे बाय पास सड़क पर चले जाते हैं | (04) एक घोड़ी बन्धी हुई थी  (05) सभा स्थल गंदगी से भरा हुआ था कैसे बैठा जावे लेकिन बैठना पड़ा|   उक्त सभी स्थलों के फोटो भी मैने निकाले हैं जिन्हें आप देखे इस मुक्ति धाम को गंदगी से कब मुक्ति मिलेगी मिलेगी भी या नहीं कहा नहीं जा सकता यह बेटमा है |

विधायक विशाल पटेल ने किया सगडोद-इंदौर सिटी बस का शुभारंभ |

बेटमा। समीपस्थ गांव सगडोद सहित आसपास के ग्रामीणों को विधायक विशाल पटेल ने दो सिटी बसों की सौगात दी। उन्होंने बुधवार को सगडोद-इंदौर चलने वाली इन बसों का शुभारंभ किया। ये बसें दोनों स्थानों के बीच चार-चार फेरे लगाएंगी। उन्होंने बेटमा से सगडोद तक सिटी बस में सफर भी किया। रास्ते में कई जगह विधायक पटेल का स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस महामंत्री असलम शेख ने बताया कि आंबेडकर चौराहे पर विधायक पटेल ने हरी झंडी दिखाकर एक सिटी बस को इंदौर के लिए रवाना किया व दूसरी सिटी बस में सवार होकर वे गांव सगडोद पहुंचे। यहां आयोजित सिटी बस शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने ग्रामवासियों को देपालपुर फाटे से गांव सगडोद तक रोड निर्माण स्वीकृत होने की जानकारी दी। साथ ही मांग अनुसार भूमि उपलब्ध होने पर गांव में गोशाला निर्माण कराने की बात भी कही। सरपंच योगेश पटेल ने विधायक के प्रयास से गांव में बस स्टैंड, पेवर ब्लॉक, पानी का एटीएम आदि होने वाले कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सगडोद से बिजूर होते हुए सादलपुर मार्ग निर्माण की मांग भी रखी। कार्यक्र...