बाल उगाने के नाम पर एक बार फिर होगी लाखों की ठगी ? बेटमा - घाटाबिल्लौद रणजीत मंडलोई। सिर पर बाल नहीं हैं और गंजों को बाल उगाने का 'तेल' लगा रहे हैं। कतारे लगेगी 'टोपी' पहनने के लिए। 'सलमान सुपरस्टार दिल्लीवाले' के नाम से घाटा बिल्लोद के रामकृष्ण गार्डन में रविवार 23 मार्च को शिविर लगेगा। पोस्टर पर लिखा है गंजेपन से छुटकारा पाएं। इंट्री के लिए आठ सौ रुपए के पास दिए जा रहे हैं। अंदर थोड़ी-बहुत पूछताछ कर शेम्पू तेल-दवा दी जाएगी। कहा जा रहा है कि बीस दिन में सिर पर बाल आ जाएंगे। पास पर शाकिर पटेल और तैयब पटेल के नाम-मोबाइल नंबर हैं। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटा बिल्लोद के रामकृष्ण गार्डन में कल सुबह से गंजों की कतार लगेगी। आठ सौ रुपए इंट्री फीस के बाद साढ़े चार सौ रुपए में शैम्पू-तेल देंगे। सिर पर दवाई लगाकर ब्रश से घिसाई करने के बाद तेल लगाते हैं। जिस हिसाब से भीड़ इकट्ठी होती हैं । करीब सत्तर से अस्सी लाख रुपए एक दिन में कमा लिए होंते है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले इंदौर के डकाचिया में भी इसी प्रकार का शिविर लगाकर लोगों से लाखों र...