कूटनीति में महिलाओं का 3 रा अंतर्राष्ट्रीय दिवस 24 जून 2025 -कूटनीति ,राजनीति व सैन्य पदानुक्रम में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कमी है
कूटनीति में महिलाओं का 3 रा अंतर्राष्ट्रीय दिवस 24 जून 2025 -कूटनीति ,राजनीति व सैन्य पदानुक्रम में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कमी है नारीवाद नेतृत्व को,एक प्रमुख सिद्धांत के रूप में स्थापित करना ज़रूरी शांति,सुरक्षा,सतत विकास और सभी के लिए मानवाधिकार हासिल करने संबंधी उच्च पदों पर महिलाओं की समान भागीदारी अनिवार्य होना समय की मांग बहुपक्षीय एजेंडे को आकार देने वाले व प्रमुख निर्णय लेने और नेतृत्व के पदों पर महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व का मैं समर्थक हूं-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया - वैश्विक स्तरपर सर्वविदित है कि पूरी दुनियाँ में ऐतिहासिक रूप से कूटनीति पुरुषों का ही आधिपत्य रहा है, महिलाओं ने सदियों से कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,फिर भी उनके योगदान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया गया है,जो रेखांकित करने वाली बातहै। रविवार 22 जून 2025 को मीडिया के हर प्लेटफार्म पर हमने देखे कि अमेरिका ने ईरान में करीब तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया जिससे तीसरे विश्व युद्ध का आगाज़ होने की संभावना बढ़ गई है, वर्तमान में हम देख रहे है...