Skip to main content

पी एम श्री हाईस्कूल सादलपुर में योग दिवस पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के सानिध्य में किया योग।

 पी एम श्री हाईस्कूल सादलपुर में योग दिवस पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के सानिध्य में किया योग।  

                                                                                    ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पी एम श्री हाइस्कूल सादलपुर में प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोलीकर के मार्गदर्शन में एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी एवं कुश कल्याण बोर्ड जिला प्रतिनिधि रामभरोसे वर्मा के सानिध्य में, सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी के विशेष आतिथ्य में, हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर के ग्राम प्रभारी संजय सोलंकी तथा विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की गरिमा मय उपस्थिति में उत्साह के साथ मनाया गया। 

सर्व प्रथम प्रोटोकॉल अनुसार यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन के साथ योगासनों का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात पतंजलि जिला प्रभारी वर्मा ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारा देश योग आयुर्वेद के क्षेत्र में आज विश्व गुरु बन गया है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने विश्व पटल पर जब योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो एक सो सतत्हतर देशों के समर्थन से रिकार्ड बनाते हुए प्रस्ताव पारित किया गया ।तबसे पूरे विश्व में योग दिवस प्रतिवर्ष एक्कीस जून को मनाया जा रहा है।आज हम ग्यारहवां उत्सव मना रहे हैं। हमारे वेद पुराणों से खोज करते हुए महर्षि पतंजलि ने अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि का अविष्कार किया । 

योग की शक्ति की परख योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने करते हुए योग से रोगों को दूर करने में सफलता हांसिल की ओर घर घर तक योग को पहुंचाने में जुटे हुए हैं । हमे नियमित योग करना चाहिए तभी हम स्वस्थ्य भारत स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर पायेंगे।

 साथ ही प्राणायाम के गुर सिखाए छात्र छात्राओं को सिंहासन एवं हस्यासन खूब पसंद आया।उपस्थित छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार कराया गया।आभार व्यक्त करते हुए महेंद्र अवस्थी ने योग करने की प्रेरणा दी।भारत माता की जय एवं रोज योग कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे के जय घोष के साथ योग सभा सम्पन्न हुई।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...