Skip to main content

भाजपा को झटका, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला का इस्तीफा, कांग्रेस में होंगी शामिल



भाजपा को झटका, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला का इस्तीफा, कांग्रेस में होंगी शामिल

देश के समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। प्रदेश के समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखकर अपनी लगातार उपेक्षा की बात कही है। कांग्रेस ने अधिकृत घोषणा की है कि पद्मा शुक्ला दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी।
 जानकारी के मुताबिक मप्र राज्य समाज कल्याण बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लिखे पत्र में पद्मा शुक्ला ने लिखा कि वे 1980 से पार्टी की सदस्य रहीं हैं और पार्टी ने जो भी दायित्व दिए उनका निर्वहन किया। लेकिन उनके विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा 2014 से लगातार उपेक्षा हो रही है। इसी से क्षुब्ध होकर वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने की घोषणा की।



भाजपा को झटका, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला का इस्तीफा, कांग्रेस में होंगी शामिल


इधर कांग्रेस ने अधिकृत घोषणा की है कि पद्मा शुक्ला दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी। आपको बता दें कि पद्मा शुक्ला ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बाद में संजय पाठक भाजपा में शामिल होकर मंत्री बन गए। उसके बाद से पद्मा शुक्ला और उनके समर्थक हाशिए पर हैं।

बहरहाल पद्मा शुक्ला के इस्तीफे को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में वे भाजपा की मजबूत नेता मानी जाती रही है।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...