Skip to main content

बेटमा में निकली विशाल चुनरी यात्रा | मॉ अन्नपूर्णा को चढाई 151 फिट लम्बी चुनरी |


बेटमा। मां अन्नापूर्णा मित्र मंडल द्वारा गुरुवार को निकाली गई चुनरी यात्रा से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। गाजे-बाजे के साथ कचहरी घाटी से प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा विभिन्ना मार्गों से होती हुई अन्नापूर्णा मंदिर पहुंची।

चुनरी यात्रा के दौरान बालिकाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं, वहीं श्रद्घालु 151 फुट की चुनरी थामे चल रहे थे।

 इस दौरान अश्वों पर सवार बच्चे केसरिया ध्वज थामे एवं श्रद्घालु भक्ति गीतों पर गरबा करते हुए आगे-आगे चल रहे थे। यात्रा के दौरान सुसज्जित वाहन में 9 कन्याएं माता के रूप में सवार थीं, वही कालका माता
व राधा-कृष्ण के रूप में कलाकार प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे।

 चुनरी यात्रा का विभिन्ना संगठनों एवं रहवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

अंत में यात्रा अन्नपूर्णा मंदिर पहुंची, यहां पर मां अन्नापूर्णा को चुनरी अर्पित करने के बाद मंदिर के पुजारी चन्द्रशेखर दुबे, आनंद दुबे व राम दुबे ने महाआरती कराई। अंत में खिचड़ी का प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ।

Comments