Skip to main content

बेटमा मे निकली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा मॉ अमन चमन को चढाई 151 मिटर लम्बी चुनरी


न्युज रिर्पोटर रणजीत मंडलोई,बेटमा

बेटमा। संस्था लाखन पटेल व वंदे मातरम मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को नगर में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा संयोजक पवन पटेल थे !

चुनरी यात्रा सागौर रोड स्थित बालाजी मंदिर बदीपुरा से प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गों से होते लगभग 4 किमी की दूरी तय कर मां अमन-चमन की टेकरी पर पहुंची, यहां पर माता को 151 मीटर की चुनरी अर्पित की गई। चुनरी यात्रा में बालिकाएं एवं महिलाएं 401 कलश धारण कर चल रही थी वहीं श्रद्धालु 151 मीटर लंबी चुनरी थामे चल रहे थे  नगर व ग्रामीण क्षेत्र से भारी तादाद मे श्रद्धालु चुनरीलयात्रा में शामिल हुऐ !

प्रदेश के ग्रामिण क्षेत्रो मे निकलने वाली यह सबसे बडी चुनरी यात्रा  थी |
चुनरी यात्रा मे बालिकाए गरबा करते हुए चल रही थी |
चुनरी यात्रा का स्वागत विभिन्न मंचो से किया गया |

चुनरी यात्रा मे संयोजक पवन पटेल के साथ मुख्य रुप से  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गोपाल सिंह चौधरी,कॉग्रेस नेता विशाल पटेल,नगर परिषद् अध्यक्ष धर्मविर सिंह चौहान (बब्बी दरबार ), जिला पंचायत सदस्य एडव्होकेट श्री पुरुषोत्तम धाकड,दिनेश जी गर्ग, मोहन सिंह जी कछावा,कैलाश भॉगडिया,मानसिंह जी गेहलोत सहित
नगर व ग्रामिण क्षेत्र के कई नेता मोजुद रहे |



चुनरी यात्रा मार्ग को पार्षद गोविंद मंडलोई  व कई युवा  अपने हाथो से स्वच्क्ष करते हुऐ चल रहे थे |
माता जी कि टेकरी पर संस्था द्वारा खिचड़ी प्रसादी का भी वितरण किया गया |


Comments