Skip to main content

बेटमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार जुआरी गिरफ्तार |

Express breaking
बेटमा-
थाना बेटमा की टीम को मिली एक बडी सफलता।
जुआ खेलते धराए 04 आरोपी।बेटमा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुनिल पिता जेठालाल लालवानी जाति सिंधी उम्र 45 साल नि.मण्डी प्रांगण बेटमा, रज्जू पिता मांगीलाल धाकड उम्र 38 साल नि.ग्राम दोलताबाद, पंकज पिता मांगीलाल अग्रवाल उम्र 36 साल नि.सनावदा रोड बेटमा, भारत पिता छतरसिंह केवट उम्र 38 साल नि.ग्राम सगडोद को जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा ।
25260/- रूपये नगदी व 52 ताश पत्ते जप्त। मण्डी प्रांगण बेटमा में खेल रहे थे जुआं।


   विगत् दिनों अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायाणचारी जी मिश्र द्वारा देहात के समस्त अधिकारियों की मिटिंग लेकर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग व गश्त लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिदार्ध बहुगुणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देपालपुर श्री आर.के.राय के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी श्री योगेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं उनकी टीम में सहायक- उपनिरीक्षक अजीत सिंह पंवार द्वारा दिनांक 06.12.18 को जुआ खेलते 04 आरोपियों को रंगे हाथो पकडने में महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त की है।
                   दिनांक 06.12.18 को मुखबीर द्वारा प्राप्त मण्डी प्रांगण बेटमा में कुछ लोगो के जुआ खेलने की सूचना पर थाना प्रभारी श्री योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में 01 टीम का गठन कर मण्डी प्रागंण बेटमा रवाना किया गया । गठीत टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश देकर 04 आरोपीगणों 1.सुनिल पिता जेठालाल लालवानी जाति सिंधी उम्र 45 साल नि.मण्डी प्रांगण बेटमा 2.रज्जू पिता मांगीलाल धाकड उम्र 38 साल नि.ग्राम दोलताबाद 3.पंकज पिता मांगीलाल अग्रवाल उम्र 36 साल नि.सनावदा रोड बेटमा एवं 4.भारत पिता छतरसिंह केवट उम्र 38 साल नि.ग्राम सगडोद को जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा एवं आरोपीगणों से 52 ताश के पत्ते एवं 25260/- रुपये नगदी जप्त की गयी ।

             सराहनीय कार्य -  उक्त सराहनीय कार्य करने में थाना प्रभारी बेटमा श्री योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्र.उनि.मनीष माहौर, सउनि.अजीत सिंह पवांर, आर.1429 प्रकाश सोनाने, आर.3218 प्रकाश मीणा की सराहनीय भूमिका रही ।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...