Skip to main content

बेटमा मे होगा श्री मद् भागवत कथा का बडा आयोजन तैय्यारी को लेकर हुई मिटिंग |

बेटमा इंदौर

पुलवामा में शहीद हुवे वीर जवानों की स्मृति में उनके मोक्ष की प्राप्ति हेतु बेटमा नगर में भव्य  श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा का आयोजन दिनांक 6 अप्रैल 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक आवास कॉलोनी बेटमा में होने जा रहा है ।

 जिसके संबंध में आयोजन समिति की दूसरी बैठक  रविवार को सम्पन्न हुई जिसमें सात दिवसीय इस आयोजन में होने वाले कार्यो के बारे में चर्चा कर समस्त  कार्यो के लिए अलग-अलग समितियो का गठन किया गया । शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक हनुमान मंदिर राकेश डिप्स

व्यायामशाला परिसर आवास कॉलोनी में होने वाले इस कथा आयोजन में स्थानीय महाँकाल ग्रुप, माँ कालिका मित्र मंडल, मनकामेश्वर भक्त मण्डल व व्यायामशाला के कर्मठ कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देंगे जो इसके मुख्य आयोजक भी है ।

 कथा का वाचन पं. श्री लोकेशानंद जी शास्त्री धुरेरी वाले करेंगे । आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी

जनता से इस आयोजन में पधारकर कथा का अनुसरण कर   अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की।

Comments

Post a Comment