रणजीत सिंह मंडलोई,बेटमा
बेटमा , नव वर्ष के उपलक्ष्य में भगवा वाहन रैली भी निकाली गई। वाहन रैली धार रोड प्रांगण से प्रातः10 बजे शुरू हुई और विभिन्ना मार्गों से होती हुई पुनः प्रांगण पहुंची। रैली के दौरान बड़ी संख्या में युवा हाथों में केशरिया ध्वज थामे चल रहे थे। उधर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने धार रोड मंडी प्रांगण पर सुबह हिन्दू नव वर्ष मनाया।
खंड कार्यवाह जितेंद्र पटेल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू समाज सदैव विश्व कल्याण की कामना करता है। हमारी सनातन संस्कृति अजर-अमर है। कार्यक्रम में संघचालक मुकेश बड़तिया व जिला प्रचारक अर्जुन करता उपस्थित थे।
नगर मे हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद गुड़-धनिया का प्रसाद बांटा गया। मराठी भाषी परिवारों ने सूर्य उदय के पहले अपने घरों के आगे सुंदर गुड़ी सजाकर बांधी और श्रीखंड का भोग लगाया। वहीं हिन्दू परिवारों में घर-घर में सत्यनारायण भगवान की कथा के आयोजन हुए व पुरण पोली का लुत्फ उठाया। सर्व हिन्दू समाज द्वारा आंबेडकर चौराहे पर सुुुबह 9 बजे भारत माता का पूजन कर आरती उतारी गई एवं गुड़-धनिए का प्रसाद वितरण किया गया।
श्रीकृष्ण ग्रुप द्वारा भी राजबाड़ा चौक पर शाम को हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां पर भी भारत माता का पूजन, आतिशबाजी व प्रसाद वितरण के आयोजन हुए।





Comments
Post a Comment