खोजी नजर न्यूज
रणजीत मंडलोई,बेटमा
बेटमा आवास कॉलोनी में भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। व्यासपीठ से श्रीकृष्ण जन्म की उद्घोषणा होते ही पूरे पांडाल में खुशियां छा गईं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को हल्दी-गुलाल लगाया और बधाई दी।
पांडाल आलकी की पालकी जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर कथावाचक पंडित लोकेशानंद शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को सहज व सरल होना चाहिए। सहज व सरल व्यक्ति पर ही भगवान की कृपा होती है। जिस व्यक्ति के जीवन में नियम-संयम और मर्यादा नहीं है, वह व्यक्ति मनुष्य की श्रेणी में नहीं आता है। मनुष्य को अपने जीवन में राम का चरित्र व कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश को धारण करना चाहिए।
जन्म उत्सव के तहत कथा प्रागंण को गुब्बारे मटकी, फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। जन्म उत्सव के पूर्व ढोल-ढमाकों के साथ वासुदेव बने व्यक्ति(सुमित) सिर पर धारण टोकनी में श्रीकृष्ण के रूप में बालक को लेकर कथा स्थल पर पहुंचे तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालु भक्तिगीतों पर जमकर थिरके। कथा में मुख्य रुप से नगर परिषद् अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान,निलेश उपाध्याय,सतीश चौहान,वंटी खन्डेलवाल,गोविंद काबरा,संतोष जाट,लीलाधर कुशवाहा,भेरुसिंह वर्मा,नरेन्द्र सूर्यवंशी,गोपाल शारदा,आदि शामिल हुए व पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं व्यासपीठ का पूजन किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
भागवत कथा का आयोजन पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत के वीर जवानों की आत्मशांति एवं मोक्ष प्राप्ति हेतु आवास कॉलोनी युवा संगठन की ओर से किया जा रहा है |
कार्यक्रम सायं 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चल रहा है माखन मिश्री का प्रसाद नगर परिषद अध्यक्ष बब्बी दरबार के द्वारा वितरित किया गया एवं पियूष कुमरावत के द्वारा भी प्रसाद का वितरण किया गया साथ ही कल छप्पन भोग का प्रसाद मंत्री कॉलोनी रहवासी संघ एवं पार्षद विक्की खत्री के द्वारा वितरित किया जाऐगा |







Comments
Post a Comment