Skip to main content

बेटमा देखे Video चंदन नगर इंदौर का हिस्ट्री शीटर चोर आशिफ़ नकटा छोटा बेटमा में जनता के हत्थे चढ़ा। जनता ने पेड़ से बांधकर धुनाई कर दी फिर बेटमा पुलिस के हवाले किया


चंदन नगर इंदौर का हिस्ट्री शीटर चोर आशिफ़ नकटा छोटा बेटमा में जनता के हत्थे चढ़ा।
 जनता ने पेड़ से बांधकर धुनाई कर दी
फिर बेटमा पुलिस के हवाले किया

बेटमा -(रमेश कांकरवाल,बेटमा) शातिर चोर एवं चंदन नगर इंदौर का हिस्ट्री शीटर आशिफ़ नकटा जनता के हत्थे चढ़ा। जनता ने पेड़ से बांधकर धुनाई कर दी

फिर बेटमा पुलिस के हवाले किया। बेटमा पुलिस के अनुसार आशिफ नकटा की उम्र 24 वर्ष है और उसकी उम्र से ज्यादा 27  अपराध उस पर पंजीबद्ध है। जांच और पूछताछ में कई बड़ी चोरी के खुलासे होने की संभावना है।

बेटमा के पास छोटा बेटमा गांव में ग्रामीणों ने चोरी करने की नीयत से घर में घुसे युवक व बाद में फोन से बुलाने पर आई उसकी मां को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। देर रात 2 बजे के लगभग घटी घटना के मारपीट के वीडियो वायरल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार चोर युवक के अन्य चोर साथी लाखों की चोरी कर फरार हो गए। लोग अलग अलग घरों में लाखों की चोरी का आरोप लगा रहें है। अन्य साथी तो फरार हो गए किन्तु यह युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जिसकी उन्होंने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। जब ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा तो युवक ने अपनी मां को फोन लगा कर बुलाया तो उसकी माँ भी तुरन्त आ गई। जिससे ग्रामीणों में और ग़ुस्सा आ गया कि यह भी चोरी में शामिल है। ग्रामीणों ने उसकी मां को भी पेड़ से बांधकर जमकर पीटा और बेटमा पुलिस को बुलाकर दोंनो को पुलिस के हवाले कर किया। बेटमा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच में पता चला कि आरोपी शातिर चोर युवक आशिफ़ नकटा है।

वीओ- बेटमा क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही, साथ ही अब चोरों की भी खैर नजर नहीं आ रही है। ऐसा ही कुछ मामला बेटमा के समीप छोटा बेटमा गांव का प्रकाश में आया है। जहां ग्रामीणों के अनुसार चोरी करने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि तीन से चार सदस्य छोटा बेटमा में चोरी करने पहुंचे थे। जिसमें एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा गया बाकी अन्य लोग लाखों की चोरी कर फरार हो गए। जैसे ही युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा तो युवक ने अपनी मां को फोन लगा दिया, वहीं ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू कर दी और जब आरोपित युवक की मां छोटा बेटमा पहुंची तो ग्रामीणों ने उसकी मां को भी उसी के साथ पेड़ से बांधकर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के पहुंचते ही पुलिस के हवाले कर दिया। अब बेटमा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं घायल आरोपी युवक को इलाज के लिए इंदौर एम. व्हाय. हास्पिटल भेजा गया है।
बेटमा से रमेश कांकरवाल की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...