Skip to main content

ज्योतिष गौरव एवं देवज्ञ श्री की उपाधि से सम्मानित बेटमा के आचार्य पंडित जितेंद्र जोशी

ज्योतिष गौरव एवं देवज्ञ श्री की उपाधि से सम्मानित बेटमा के आचार्य पंडित जितेंद्र जोशी

मां भुवनेश्वरी ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा नरसिंह वाटिका मैं आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन संस्थापक पंडित संतोष भार्गव द्वारा किया गया जिसमें देश विदेश के ज्योतिषाचार्य वास्तु विद एवं कई अन्य ज्योतिषी शामिल हुए वही पंडित जितेंद्र जोशी द्वारा कर्मकांड एवं ज्योतिष पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया साथ ही अपना एक शोध मन्त्र शक्ति कैसे कार्य करती है ।

।प्रस्तुत किया उनके द्वारा प्रस्तुत शोध और व्याख्यान को प्रधान श्रेणी में मानते हुए मुंबई की ज्योतिष संस्था अमृत मंथन सेवा समिति मुंबई और स्वामी विनोदानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन ने उन्हें दैवज्ञश्री की उपाधि से सम्मानित किया।।  सम्मेलन के समापन पर उन्हें ज्योतिष गौरव की उपाधि प्रदान कर विजय माला के साथ शील्ड एवं ज्योतिष स्मृति चिन्ह मोमेंटो प्रमाणपत्र  के साथ उनका सम्मान  भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शुभेष शर्मन आयोजक संतोष भार्गव जीतू बाबा शिवसेना प्रमुख महा मंत्री का दर्जा प्राप्त करने वाले योगेंद्र महंत बिना वादवानी मुंबई श्रीराम शर्मा मनीष भाई  हमदाबाद जुगल बाबा आदि नामचीन विद्वानों के हाथों से किया गया |

पंडित जितेंद्र जोशी ने युवा वर्ग को अध्यात्म से जोड़ने के लिए कई सुझाव दिए जिसका पाटन वाले गुरुजी ने चंद्रभूषण व्यास भरत जोशी ने खूब सराहना की और बताया कि अपनी ओजस्वी वाणी और निरंतर ज्योतिष जगत में सक्रियता के कारण पंडित जितेंद्र जोशी ने कई उपाधियां और सम्मान प्राप्त किए हैं जैसे ज्योतिष रत्न ज्योतिष भास्कर वास्तु गोल्ड मेडल वास्तु भास्कर दादा गुरु आदि उपाधियां प्राप्त कर चुके हैं साथ ही वर्तमान में पंडित जी अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।।


Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...