Skip to main content

बेटमा सहित अंचलो मे भी जगह जगह फहराया गया तिरंगा आंबेडकर चौराहे पर सफाई कर्मचारीयो ने झंडा वंदन किया




रणजीत मंडलोई,बेटमा
9827206310
बेटमा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किया गया | यहां प्रातः 8 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान ने संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण किया। इसके बाद 8.30 बजे शास्त्री सभा स्थल पर परिषद ऑफिस स्टाफ

 व 9 बजे आंबेडकर चौराहे पर सफाई कर्मचारी ने झंडावंदन किया।व भागवत सेवा समिति द्वारा भारत माता की आरती श्री लोकेशानंद जी शास्त्री के मार्ग दर्शन मे की गई |

 तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार विनोद पाठक , थाना परिसर में थाना प्रभारी धीरेंद्रपालसिंह चौहान, शासकीय चिकित्सालय में डॉ. वीरेंद्रसिंह चौधरी, सेवा सहकारी संस्था में पूर्व संस्था अध्यक्ष अंतरसिंह राठौर ने झंडावंदन किया।
द रियल जिनियस एकेडमी अटावदा मे प्रधान अध्यापक सचिन मंडलोई के सानिध्य मे ध्वजारोहण किया गया |

 व शा.प्र.वि. खतेडिया सारंग मे भी झंडा बन्धन के साथ ही आर्कषक कार्यक्रम  प्रधान अध्यापिका श्रीमती  बालकिशोरी जामोद की उपस्थिति मे हुऐ |



 ग्राम पंचायत झलारा में सरपंच राजेश यादव, रावद में सरंपच शिवनारायण जाट, रणमल बिल्लोद में सरपंच सोहन पटेल, पिरपिपलिया में सरपंच जगदीश सुनेर, सलमपुर में सरपंच सलीता पटेल, काली बिल्लोद में सरपंच नर्मदा परमार ने झंडावंदन किया। वहीं स्कूलों में स्काई हाईटस एकेडमी में सुनीता शारदा की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के पालको ने ध्वज फहराया। साउथ वैली में प्राचार्य पूनम शेखावत, अभिनंदन स्कूल में प्राचार्या जीवन प्रभा शिंदे, बेटमा पब्लिक स्कूल में संचालक अमिन खान,

होली रोजरी स्कूल में संस्था प्रबंधक फादर संतोष, संस्कार पब्लिक स्कूल में प्राचार्य घनश्याम बडगुजर, मल्हाार विद्यापीठ में दिनेश बारगल, गुरुकुलम जूनियर कॉलेज में प्राचार्य सोनम विश्वकर्मा, आयडियल पब्लिक स्कूल में प्राचार्य कादर खान व शकील खान संयुक्त रूप से ध्वज फहराएं।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...