Skip to main content

इंदौर मे हुआ कुशवाह समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन |

रिर्पोटर रणजीत मंडलोई,बेटमा
9827206310 / 7000493011

इंदौर मे हुआ कुशवाह समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन |

एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र कर नवयुगल अपना जीवन सुखमय व्यतीत कर सकते हैं। इसके लिए एक-दूसरे को  व्यतीत कर सकते हैं। इसके लिए एक-दूसरे को परखना और समझना जरूरी है। आज सैकड़ों अभिभावक अपने विवाह योग्य बेटे-बेटियों के लिए यहां जुटे हैं। इस तरह के परिचय सम्मेलन हर वर्ष होने चाहिए, जिसमें समाजजन बढ़-चढ़कर अपने ही समाज में रिश्ते तय करें।

यह बात कुशवाह समाज के अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अतिथियों ने कही। वे रविवार को परदेशीपुरा चौराहा स्थित सुगनीदेवी मैदान पर संबोधित कर रहे थे।

अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह और जिलाध्यक्ष अजीत कुशवाह ने बताया कि आयोजन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य शामिल हुए। सम्मेलन के लिए 1200 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।

 सुबह से शाम तक चले सम्मेलन में 150 से अधिक रिश्ते तय हुए। सम्मेलन में समाजजन की जनगणना के कार्य की भी शुरुआत हुई। इस मौके पर महापौर मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा, सचिव राजेश कुशवाह,सिद्धार्थ कुशवाह विधायक सतना,रामरतन कुशवाह विधायक ललितपुर,नारायण सिंह कुशवाह,भगतसिंह कुशवाह,पप्पू जी कुशवाह अध्यक्ष नगर परिषद राजपुर,बिशन जी पटेल,रामभरोसे जी वर्मा सादलपुर आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...