Skip to main content

बेटमा - भाजपा नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष बब्बी दरबार अपने क्षेत्र के लिए बने अन्न दूत

भाजपा नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष बब्बी दरबार अपने क्षेत्र के लिए बने अन्न दूत

बेटमा
लॉक डाउन के पहले से ही संकट मोचन की भूमिका निभा रहे बेटमा नगर परिषद अध्यक्ष सरल सौम्य हंसमुख और मिलनसार जैसे नेता ने अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पार्टी और समाज में भी अपनी सेवाभावी छवि बना रखी है
जी हां बेटमा नगर परिषद अध्यक्ष एकमात्र ऐसे नेता है जो लोगों का दुख दर्द जानते हैं एवं हर समय नगर वासियों का ख्याल अपने परिवार की तरह रखते हैं चाहे पानी की समस्या हो या अन्य कोई समस्या इस जनप्रतिनिधि को पता चलते ही है अपनी टीम के साथ उस कार्य को करने का बीड़ा उठा लेते हैं

अभी इस समय देश में कोरोना का संकट विद्यमान है वह किसी से छुपा नहीं है घर में और घर के बाहर सभी लोगों को बड़ी समस्या हो रही है जिसको देखते हुए खानपान को लेकर उन्होंने अपने नगर पंचायत क्षेत्र में जितने भी जरूरतमंद एवं निर्धन, समाज की सबसे पिछली पंक्ति में बहुत ही बेबस लोग हैं जिनके के घर में अनाज की दिक्कतें हैं ऐसे लोगों को बब्बी दरबार और उनके सहयोगी अपने स्तर पर करीब रोजाना 1600 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं और लोगों का प्यार और आशीर्वाद पा रहे हैं हम आपको बता दें कि

 धर्म सिंह चौहान( बब्बी दरबार ) बेटमा नगर परिषद के अध्यक्ष हैं साथ ही भाजपा के समर्पित सिपाही होने के नाते सतत अपने नगर के रहवासियों को भोजन सामग्री के अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं सहित लगभग हर जरूरतों का ध्यान रखे हुए हैं आज समाज को और देश को ऐसे ही दलगत  राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा करने वाले देशभक्तों की आवश्यकता है ।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...