Skip to main content

जय योगेश्वर आरसीएम बाजार का हुआ उद्घाटन

 जय योगेश्वर आरसीएम बाजार का हुआ उद्घाटन


धार जिले के घाटाबिल्लोद क्षेत्र में आरसीएम बाजार का शुभारंभ श्री अरविंद मिश्रा (एजुकेटिव डायरेक्टर) आरएसएएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड घाटाबिल्लोद एवं श्री हेमंतजी गोड इंदौर, ने फीता काटकर किया, इस आरसीएम बाजार के शुभारंभ कार्यक्रम में बिजनेस के रॉयल्टी अचीवर श्री लीलाधर कुशवाहा ने बताया कि आरसीएम प्रोडक्ट में शुद्धता की गारंटी है और बाजार से कम दाम में घरेलू उत्पाद मिलते हैं आप ने बताया कि आरसीएम बिजनेस के माध्यम से एक आम आदमी बिना पूंजी लगाए सिर्फ किराना खरीदकर एक बड़े व्यापार की शुरुआत कर सकता है और अपने घर में आमदनी का जरिया बना सकता है आरसीएम में हर प्रकार के घरेलू सामान, राशन सामग्री, कपड़े, जूते चप्पल, हेल्थ सप्लीमेंट, कृषि के लिए बेहतरीन गुणवत्ता के सारे उत्पाद उपलब्ध रहते हैं, इस आरसीएम बाजार के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खरगोन से श्री मोहन भाई सिसोदिया एवं ग्राम धूरेरी से भगवत आचार्य पंडित श्री लोकेशानंद जी शास्त्री ने अपना उद्बोधन दिया , श्री लोकेशानंद जी शास्त्री ने इस अवसर पर अपने वक्तव्य में कहा कि देश हित में यह बहुत बड़ा काम है, हर वस्तु पक्के जीएसटी बिल के साथ मिलती है जिससे हमारे देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है, उद्घाटन के अवसर पर इंदौर से श्री हेमंत जी तोमर श्रीमती प्रेमलता वर्मा श्री अजय यादव, श्री तुलसीराम जी सोलंकी, श्रीमती धापू बाई वर्मा, श्री संजय पुजारी श्री नीलेश जी जैन आदि उपस्थित रहे आभार श्री वीरेंद्र सिंह बेटमा ने प्रकट किया..


Comments

  1. बहुत शानदार कोटि-कोटि धन्यवाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...