Skip to main content

बेटमा नगर में लगातार बढ़ रही है कोरोना संक्रमितो संख्या।

बेटमा 

बेटमा नगर में लगातार बढ़ रही है कोरोना  संक्रमितो संख्या।

बेटमा नगर के तंबोली मोहल्ला, मंत्री कॉलोनी, रशीद हाजी कॉलोनी, में कोरोना संक्रमित 1-1 मरीज पाए जाने पर नगर में हड़कंप मचा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा बेटमा नगर के इन सभी 

कालोनियों में  कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिनको इंदौर भेजा गया हम आपको बता दें कि बेटमा नगर में लगातार आए दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं जिनकी संख्या 7 हो चुकी है जिससे नगर में दहशत का माहौल है

 पॉजिटिव मरीज के परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन कर सेंपलिंग ली जा रही है साथ ही आसपास के एरिया के लोगों की भी  सेंपलिंग ली जा रही है 

और कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र को कैंटोनमेंट एरिया घोषित कर सील किया गया मौके पर नायब तहसीलदार नीरज प्रजापत, बेटमा थाना टीआई संजय शर्मा,  मेडिकल ऑफिसर वीरेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे।



Comments