Skip to main content

वेस्टर्न रेलवे चुनाव की प्रक्रिया शुरू, चुनाव प्रचार में आई तेजी




महू वेस्टर्न रेलवे में जैक्शन कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के निर्देशकों के चुनाव की तारीख मुख्यालय के चीफ पर्सनल ऑफिसर द्वारा दिनांक 26/11/2020 तय कर दी गयी है जिसके चलते रेलवे के संगठनों द्वारा अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार तेजी से शुरू हो गया है।



चुनाव में रेलवे में कार्य करने वाले वे सभी कर्मचारी जो बैंक के अंश धारक है वोट करते है।

इससे पूर्व 2014 में ये चुनाव हुए थे जिसमें वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पैनल से श्री बी के गर्ग व महिला प्रत्यसि मिस सिन्हा विजय हुई थी, जिसमे वोटों गिनती में सर्वप्रथम महू की पेटियां खुली थी और महू से दोनो प्रत्याशियों को 250 से 270 की लीड प्राप्त हुई थी।

 कैलाश भारती संयुक्त मण्डल मन्त्री ने बताया कि इस बार लॉक डाउन में भी हमारे संगठन ने सभी कर्मचारियों की हर सम्भव मदद करी है और हमेशा महू की टीम पूरी इम्मानदारी से कर्मचारियो की मदद करती है। इस कारण कर्मचारियो का वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में जो विस्वास है वो द्रढ़ है अतः लीड बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ महू के पदाधिकारियों ने कोरोना से बचाव हेतु कर्मचारियो को सेनेटाइजर, मास्क हैंड ग्लब्स व साबुन का किट बना कर अजनोद से खण्डवा के बीच लगभग 1100 कर्मचारियो को बाटा गया।

जिससे कर्मचारी काफी खुश हुए।

अभी भी वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रत्याशियों श्रीमती नीलम कौर व वाजिद खान को अपना मत देने की अपील करते हुए चुनाव प्रचार का बिगुल बजा चुके है और कैलाश भारती व उनकी टीम ने कर्मचारियो में जनसम्पर्क शुरु कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...