Skip to main content

बेटमा भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बाटी

 बेटमा


मध्यप्रदेश उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट होते भाजपाइयों ने जशन मनाया

मध्यप्रदेश उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बेटमा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशि का माहौल, बम फटाके एवं मिठाई बाट कर एक दूसरे को सुभकामनाए देकर  जित का जशन मनाया।  आज सुबह से प्रदेश की जनता की नजरें उपचुनाव के नतीजों पे टिकी थी जैसे-जैसे 28 सीटों पर रुझान आना शुरू हुआ वेसे किसी के चहरे पे ख़ुशी तो किसी के चहरे पे मायुशी देखने में आई, 

भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल देखने को मिला वही बेटमा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्व श्री गौपालसिंह चौधरी,खुमानसिंह पंवार,मूलचंद शर्मा कैलाश भांगड़िया,रामनिवास दाऊ,मोहनसिंह कछावा,धर्मवीरसिंह चौहान(बब्बीदरबार), कैलाश चौधरी,शशि जायसवाल,सतिश चौहान,सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता ओ ने बीजेपी कार्यालय राजवाड़ा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मिठाई बांटकर एक दूसरे को प्रचंड जीत की बधाई दी गई और साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई ।



Comments