Skip to main content

आचार्य मिलन एवं सम्मान समारोह में पहुंची कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर

 आचार्य मिलन एवं सम्मान समारोह में पहुंची कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर

बेटमा  बियानी  गार्डन में आचार्य मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया जिस मे मुख्य अतिथि कैबिनेट एवं धर्मस्व विभाग मंत्री सुश्री उषा दीदी ठाकुर रही |  इस कार्यक्रम मे सनातन परंपरा के अनुसार आचार्य गणों का सम्मान किया ऐसे प्रतिभावान योग्य का सम्मान समाज में होना चाहिए व इस कार्यक्रम में सूर्य उपासना के विषय में दीदी ने उद्बोधन दिया  नीरज जी शर्मा ने वास्तु के ऊपर अपना उद्बोधन किया जिसमें दसों दिशाओं का दोष कैसे दूर होता है इस पर उद्बोधन किया डॉ नरेंद्र जी पुरोहित ने गृहस्थ जीवन में परंपराओं का क्या महत्व होता है एवं मां लक्ष्मी नारायण को प्रसन्न करने के लिए घर में मुख्य द्वार पर डेली होना चाहिए डेली पर प्रतिदिन स्वस्तिक बनाकर पूजन करना चाहिए इस प्रकार से और भी अन्य वास्तविक ज्योतिर्लिंग विशेषज्ञों ने अपना अपना उद्बोधन दिया

 व जानकारी दी एवं उत्तराखंड राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र से  पधारे ज्योतिषाचार्य ,वास्तु विशेषज्ञ, हस्तरेखा विशेषज्ञ आदी का  सम्मान किया गया कार्यक्रम के अतिथि महेश जी पुजारी, जितेन्द्र दास जी  महाराज, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी भारद्वाज, अरविंद जी पचोरी, रमेश चंद्र जी महाराज एवं उत्तराखंड पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डां. नंद किशोर जी पुरोहित ,प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुरु उपाध्यक्ष, 

मुकेश शर्मा, ऋषि जोशी ,राजेश शास्त्री, सोहन लाल जी शुक्ला, चिंतामणि शर्मा ,संजय शर्मा, प्रशांत दुबे,  चेतन शर्मा,  राधेश्याम जी शर्मा ,हिमांशु जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, गोलू जानी, अमित जी दुबे ,राजेश शास्त्री आदी उपस्थित रहे आभार 24अवतार मन्दिर के प्रधान पुजारी ने माना उक्त जानकारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय  पुजारी महासंघ के  संयोजक पंडित मनोज जोशी ने दी है |




Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...