Skip to main content

Indore crime news: भोपाल की ईरानी गैंग ने लूटी इंदौर में महिला से चेन, दो आरोपित गिरफ्ता

 


 इंदौर, ,Indore crime news। महिलाओं से चेन झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने तीन महिलाओं से चेन लूटना स्वीकारा है। बदमाश भोपाल रेलवे स्टेशन के समीप ईरानी गैंग के सदस्य है। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

 एक आरोपित चार महीने पूर्व ही जेल से छूटा है। जूनी इंदौर क्षेत्र के सीएसपी दीशेष अग्रवाल के मुताबिक पिछले दिनों स्कूटर सवार सोना नामक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त चेन लूट ली थी, जब वो कपड़ों की गठान लेकर बैराठी कॉलोनी से आ रही थी। महिला स्कूटर सहित गिर गई और बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए तीन थानों की टीमें बनाई और शुक्रवार रात भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र से हसन जाफरी और अब्बास उर्फ हप्पू ईरानी को गिरफ्तार कर लिया।



Comments