Skip to main content

बेटमा में कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ पूर्व विधायक मनोज पटेल एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान रहे उपस्थित


बेटमा। नगर के इंदौर रोड स्थित जगदीश वाटिका में तैयार कोविड केयर सेंटर का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के पूर्व  एडीएम राजेश राठौर,  मुख्य नगर परिषद् अधिकारी मीनाक्षी पाटीदार एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष  धर्मवीर सिंह चौहान ने सेंटर का निरीक्षण किया | 

 सेंटर में प्रथम चरण में 100 और द्वितीय चरण में 200 कोविड के रोगियों का उपचार किया जाएगा। सेंटर में भर्ती करने के लिए प्रत्येक फीवर क्लीनिक और सीएचसी बेटमा के इंचार्ज डाक्टर द्वारा रोगियों का चयन किया जाएगा । सेंटर में प्रथम चरण में 100 और द्वितीय चरण में 200 कोविड के रोगियों का उपचार किया जाएगा।

इस प्रकार चयनित रोगियों को शासकीय एंबुलेंस के माध्यम से सेंटर में लाकर भर्ती किया जाएगा। किसी भी पेशेंट को सीधे सेंटर में एडमिट नहीं किया जाएगा एवं गंभीर पेशेंट को भी सेंटर में भर्ती नहीं किया जाएगा। सेंटर में बिना लक्षण वाले पाजिटिव पेशेंट को रखा जाएगा। सेंटर में मंगलवार को एक पुरूष रोगी को भर्ती किया गया है। सेंटर में 24 घंटे डाक्टर और नर्स की उपलब्धता रहेगी। यहां पर निशुल्क दवा दी जाएगी। किसी रोगी का स्वास्थ्य खराब होने पर आक्सीजन प्रदाय कर इंदौर स्थित कोविड हास्पिटल में शिफ्ट कराया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज पटेल के प्रयासों से सेंटर शुरू हुआ है। पूर्व विधायक ने  03 आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था भी करवाई  है। रोगी को सुबह चाय-बिस्कुट/काढ़ा,नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम को चाय/काढ़ा और रात का खाना निशुल्क प्रदाय किया जाएगा। रोगियों को सुबह और शाम 2 बार भाप दी जाएगी। 2 बार हल्दी,नमक के गुनगुने पानी से गरारे कराए जाएंगे। सुबह योग प्राणायाम कराया जाएगा। कार्यक्रम मे पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष  धर्मवीर सिंह चौहान (बब्बी दरबार), सीएमओ मीनाक्षी पाटीदार, नायब तहसीलदार नीरज प्रजापति , थाना प्रभारी संजय शर्मा, शशी जायसवाल, गोविंद काबरा,  विकास राठौर ,  गोलू खन्डेलवाल, सतीश चौहान,निलेश चौहान आदी उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...