Skip to main content

"विद्यालय की बाल वाटिका में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूमधाम "

 "विद्यालय की बाल वाटिका में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूमधाम "


स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चें नटखट नंदलाल कृष्ण और राधा की भूमिका में उपस्थित होकर विद्यालय को  बृज की भूमि में तब्दील कर दिया। तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर गिरधर शारदा,  प्राचार्य महोदया माधवी वर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर आराधना की।   प्री-प्राईमेरी  की बाल वाटिका में समस्त विद्यार्थियों ने राधा -कृष्ण की वेशभूषा धारण कर जन्मोत्सव का आनंद उठाया।

 राधा -कृष्ण की रासलीला की प्रस्तुति  शिक्षिका इसिका पांडे और अभिलाषा शर्मा ने नृत्य के द्वारा दी गई। साथ ही शिक्षिका अनिता तंवर द्वारा श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुन्दर गीत सुनाया। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। डांस टीचर प्रकाश  प्रजापत द्वारा श्री कृष्ण के भव्य रूप  (रश्मि -रथ)का वर्णन कविता  पाठ द्वारा प्रस्तुत किया गया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कक्षा तीसरी से लेकर पाॅंचवी के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । डायरेक्टर सर द्वारा विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति के लिए सराहना की गई । प्राचार्या महोदया द्वारा समस्त विद्यार्थियों शिक्षकों तथा अभिभावकों को जन्माष्टमी की बधाई संदेश प्रेषित किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...