Skip to main content

बेटमा में सिप्ला फाउंडेशन इंदौर एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।

 


हर खबर पर नजर, खोजी नजर

प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा  

बेटमा,शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बेटमा में सिप्ला फाउंडेशन इंदौर एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।

 जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एस. एस बास्केल सर तथा शा. बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बेटमा के प्राचार्य श्री पी. के. शर्मा जी द्वारा किया गया। साथ ही अगस्त्य फाउंडेशन से एरिया मैनेजर मुकेश कुशवाह, मास्टर ट्रेनर दीपक सैनी,  कन्हैया मीना (सीनियर इंस्ट्रक्टर) अश्वनी कुशवाहा ( सीनियर इंस्ट्रक्टर ) तथा सतेंद्र त्रिपाठी (प्रोजेक्ट इंचार्ज) के द्वारा आस पास के 25 विद्यालयों के विज्ञान विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बेटमा के दोनो संकुल से 25 शिक्षकों ने भाग लिया।

 शिक्षक प्रशिक्षण में शिक्षकों को बल और गति, कोशिका और माइक्रोस्कोप तथा सुक्ष्म रसायन विषय से संबंधित वॉर ऑफ रोप, मोशन मॉडल मेकिंग, रेस्ट मॉडल मेकिंग, बेल और रोप मॉडल मेकिंग, माइक्रोस्कोप मेकिंग इत्यादि गतिविधियां प्रायोगिक रूप से कराई गई। इस प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों ने बड़े ही रोचक तरीके से गतिविधियों को किया तथा अगस्त्य फाउंडेशन और सिप्ला फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना की।


हर खबर पर नजर, खोजी नजर 

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...