Skip to main content

बेटमा नगर परिषद में 17 हितग्राहियों को आवास योजना अंतर्गत 15 लाख रूपये की किश्त वितरण स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये ।



 बेटमा। मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा गुरूवार 08 दिसम्बर को मंदसौर से ऑनलाईन वेब कास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितलाभ वितरण , भूमि पूजन एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम किया गया ।


 जिसका लाईव प्रसारण नगर परिषद बेटमा कार्यालय में दिखाया गया कार्यक्रम में 17 हितग्राहियों को आवास योजना अंतर्गत 15 लाख रूपये की किश्त वितरण स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये ।


 कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शशी जायसवाल , उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्राबाई करणसिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शशी जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश चौहान, पार्षद विक्रम भारती, पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मोदी, संमन्दरसिंह चौहान, निलेश कुमरावत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी पाटीदार, नगर परिषद के समस्त कर्मचारिगण एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।




👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा✍️

Comments