Skip to main content

सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर जगदीश दायमा निर्विरोध चुने गए।

 सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर जगदीश दायमा निर्विरोध चुने गए।   


 क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र की बैठक का आयोजन ग्राम सादलपुर में धर्मशाला पर सुभाषचन्द्र पटेल की अध्यक्षता रखा गया। सर्व प्रथम महानायक अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिन मनाया गया जिसमें महामंत्री रामभरोसे वर्मा ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। 

देव पूजा अर्चना व प्रार्थना यज्ञ पांडाल प्रभारी डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया व वर्मा के साथ सभी स्वजातीय बंधुओं ने प्रस्तुत कर समां बांधा। जिसमें सत्रह गांवों के पांच पांच सदस्यों एवं वर्तमान समिति के पदाधिकारियों सहित निर्वाचक मण्डल को निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गई। निर्वाचन अधिकारी भेरूसिंह बड़गुजर नालछा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी यशवन्त सिंह ठाकुर दिग्ठन को नियुक्त किया गया।

 अध्यक्ष पद हेतु नारायण सिंह सिसौदिया बेटमा, यशवंत सिंह ठाकुर दिग्ठान, जगदीश दायमा घाटाबिल्लौद के नाम प्रस्तावित किये गये।आम सहमति हेतु मंथन का दौर चला ओर सहमति के अमृत स्वरूप नारायण सिंह सिसौदिया एवं यशवंत सिंह ठाकुर ने अपना नाम वापस लेते हुए जगदीश दायमा को समर्थन देते हुए संस्था में पैंतिस साल से चली आ रही आदर्श प्रथा को कायम रखने हेतु त्याग कर अनुकरणीय पहल की।

श्री दायमा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। साथ उपाध्यक्ष पद पर नारायण सिंह सिसौदिया, यशवंत सिंह ठाकुर, भेरूसिंह खिलावदिया, रामेश्वर बड़गूजर, दयाशंकर बड़नगर, संरक्षक पूर्व अध्यक्ष गणों माधवसिंह दायमा, भेरूसिंह वर्मा, डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, मोहनलाल हिंदवानिया,लीलाधर कुशवाह, सुभाष चन्द्र पटेल को बनाया गया, 

महामंत्री के पदपर सर्वसम्मति से रामभरोसे वर्मा, रणजीत सिंह मण्डलोई,पवन कुशवाह, नीलेश कुशवाह प्रकाश दायमा, राजेश वर्मा सागोर, लालसिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर मांगीलाल पंजराया,सह कोषाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा नियुक्त किए गए।संयोजक का दायित्व विजय सोनगरा सह संयोजक गण पीरूलाल कमदपुर, ओमप्रकाश बड़गूजर, उदयसिह वर्मा, राजेन्द्र गेहलोत ढोलाना, सचिन मण्डलोई, राकेश गेहलोद रमेश मड़ावदिया, बलवंत सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश कुशवाह, रघुनंदन वर्मा बनाये गये। मिडिया प्रभारी का दायित्व लोकेन्द्रसिंह चौहान, रणजीत सिंह मण्डलोई को प्रदान किया गया। 

कार्यकारिणी सदस्य  प्रत्येक गांवों से पधारे उपस्थित सदस्यों को लिया गया। पूर्व अध्यक्ष सुभाषचन्द्र पटेल एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों को भावभीनी बिदाई आभार प्रकट करते हुए दी गई। संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया। आभार शिविर संचालक आशाराम चौहान ने माना।

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉खोजी नजर न्यूज़ के लिए - प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा - 9827206310/7000493011

Comments

Popular posts from this blog

"खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

 "खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह  बेटमा - स्काॅय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 18 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन खिलता बचपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतिभावान स्टूडेंट्स के  सम्मान के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत आर्केस्ट्रा से हुई, जिसमें स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की प्रस्तुतियांँ दी।  शिव स्तुति सूर्यांश  शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गई। हमारे बाल कलाकार ने अपने खिलता बचपन में कभी माखन- चोर डांस तो कभी कार्टून शो कभी स्कूल चले का संदेश व मोबाइल  के दुरूपयोग से बचने का संदेश देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि C.M.O. नगर पंचायत सुश्री रंजना जी गोयल   एवं पार्षद समंदर सिंह जी चौहान का स्वागत विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा और डायरेक्टर गिरधर शारदा एवं प्राचार्या माधवी वर्मा तथा प्री प्राईमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।   विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्राचार्या द्वारा व्यक्त की गई। विद्यालय की अध्यक्षा ने स्वागत उद्बोधन व्यक्त किया ।...

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।  " विद्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया " बेटमा - भारतीय लोकतंत्र के महापर्व की 76 वी वर्षगांठ पर स्काई हाइट्स अकैडमी विद्यालय परिवार की ओर से समस्त भारतवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को अनेकानेक शुभकामनाएंँ । इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा, डायरेक्टर , प्राचार्या, मुख्य अतिथि हर्षवर्धन त्रिपाठी, विशेष अतिथि ज्योति दवे, डाक्टर ॠतु शारदा व अन्नया शारदा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। तत् पश्चात हाउस के अनुसार परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य , पी.टी.और प्री-प्रायमरी के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका को फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या माधवी वर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना है। डायरेक्टर गिरधर शारदा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे विद्यालय स...

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

 प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन कुक्षी में सम्पन्न मांगें मनवाने के लिए बड़े आन्दोलन का संकल्प पारित।                                                                                           पेंशनर डे के उपलक्ष्य में ग्रेंड विनायक होटल कुक्षी में प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार का अधिवेशन तहसील शाखा कुक्षी के तत्वावधान में आयोजित किया गया । अतिथियों के आगन के साथ ही श्रीमती सुगंधी व मातृशक्ति ने तिलक संस्कार किया। अधिवेशन में  प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी  मुख्य अतिथि थे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता एवं चम्पा लाल पाटीदार, तिलोकचंद पटेल  विद्युत मण्डल जिलाध्यक्ष  ,बाबूलाल शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष,भीमसिंह सिसोदिया संभागाध्यक्ष विशेष अतिथि थे। प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के साथी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।इस अवसर...