Skip to main content

भवन लोकार्पण एवं बोनस वितरण समारोह

 भवन लोकार्पण एवं बोनस वितरण समारोह

आज दिनांक 11 अप्रैल 23 को इंदौर सहकारी दुग्ध संघ से संबद्ध अम्बालिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं वर्ष 2014-15 से 2017-18 का दुग्ध संघ से प्राप्त लाभांश राशि 233497/- रूपए, दुग्ध समिति का बोनस राशि 221138/- रूपए एवं कर्मचारी बोनस राशि 41572/- रूपए, इस प्रकार कुल राशि 496207/- रूपए कार्यक्रम आयोजित कर 70 सदस्यों को वितरित की  गई l

 सर्वाधिक बोनस राशि 17290/- रूपये दिनेश  चौधरी को प्राप्त हुई। द्वितीय स्थान पर  बद्रीलाल चौधरी को 14700/- रूपये एवं तृतीय स्थान पर  कमल सोलंकी को 13300/- रूपये का बोनस वितरण किया गया।

   बोनस कार्यक्रम  मोतीसिंह पटेल, अध्यक्ष इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य आतिथ्य, इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष उमराव सिंह मौर्य की अध्यक्षता,  प्रह्लाद पटेल संचालक इंदौर दुग्ध संघ, डॉक्टर आर. के. दूर्वार मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर सहकारी दुग्ध संघ,  आर. पी. एस. भाटिया सहायक महाप्रबंधक (क्षेत्र संचालन) इंदौर दुग्ध संघ एवं पी. एस. भाटिया प्रबंधक (क्षेत्र संचालन) इंदौर दुग्ध संघ के  विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ । 

      सर्वप्रथम दुग्ध समिति के नवनिर्मित भवन का पूजन कर लोकार्पण किया गया तत्पश्चात् मां सरस्वती का पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बोनस वितरण समारोह का शुभारंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष  कैलाश चन्द्र चौधरी तथा संस्था के दुग्ध संघ प्रतिनिधि दशरथ लाल जाट ने कार्यक्रम के अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत एवं शॉल - श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मोतीसिंह पटेल द्वारा अपने संबोधन में दुग्ध संघ की गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर दुग्ध संघ का हमेशा प्रयास रहा है की किसानों की आय  खेती के साथ पासुपाल करके दूध के व्यवसाय से वृद्धि हो  दुग्ध समिति के संचालक मंडल एवं सदस्यों को भवन के निर्माण एवं बोनस वितरण करने के  लिए बधाई दी गई।  उमराव सिंह मौर्य  ने अपने उद्बोधन में समस्त ग्रामवासियों को संस्था के नवीन भवन एवं बोनस वितरण की बधाई देते हुए इंदौर दुग्ध संघ  द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभकामनाएं दीं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर आर. के. दूर्वार ने समस्त ग्रामवासियों को बधाई देकर एवं विभिन्न दुग्ध संघों से जुड़े हुए समूचे मध्य प्रदेश के पशुपालकों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए दुग्ध समिति को सहकारिता की भावना एवं नियमों के अनुसार संचालन करने की समझाईश दी l सहायक महाप्रबंधक श्री आर पी एस भाटिया ने संस्था के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता एवं मेहनत की प्रशंसा करते हुए इंदौर दुग्ध संघ की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को डॉक्टर संजय शर्मा ने भी संबोधित किया।

     कार्यक्रम में कृषि उपज मण्डी गौतमपुरा के पूर्व अध्यक्ष  चंदर सिंह जादव, जितु दरबार,  नरेंद्र मकवाना बद्रीलाल चौधरी,  सत्यनारायण चौधरी, निर्मल चौधरी, श्रीमती गीताबाई जाट,  राधेश्याम चौधरी,  आत्माराम चौधरी,  गोविन्द बैरागी,  हरीसिंह जादव,  सिद्धनाथ शर्मा,  गगन पांचाल,  बाबूलाल पटेल लाखन जाधव सुंदरलाल जायसवाल,  विनायक राव पर्यवेक्षक,  दीपक बारोड़ पर्यवेक्षक,  रोहित नागर पर्यवेक्षक,  नेपाल सिंह दरबार पर्यवेक्षक,  राजेश पटेल पर्यवेक्षक,  समिति के समस्त सदस्य, अन्य दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित रहे l संस्था सदस्य  रमेशचन्द्र चौधरी ने समिति की ओर से प्रगति प्रविवेदन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक  आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन ओ.पी. सोनी प्रबंधक (क्षेत्र संचालन) ने किया।

👉खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...