Skip to main content

क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा कप पर श्याम परिवार दतोदा ने कब्जा किया।

 क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा कप पर श्याम परिवार दतोदा ने कब्जा किया।       

जल महल रोड़  पर क्षत्रिय कुशवाह समाज सादलपुर के तत्वावधान में रात्रि कालीन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन समन्दर सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में तथा अखिल भारतीय कुशवाह महासभा जिलाध्यक्ष रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग जिला प्रभारी, विधायक प्रतिनिधि राजेश वर्मा, रामेश्वर गड़ी, सरपंच प्रतिनिधि अजय ड़ागी, उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान के विशेष आतिथ्य में समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। 

अतिथियों का स्वागत आयोजक समिति लव कुश मित्र मण्डल के संयोजक विवेक वर्मा  ,व साथियों ने किया ,समाज की दस टीमों ने भाग लिया।लीग मेच सात सात ओवर के तथा फायनल मेंच आठ ओवर का खेला गया। सादलपुर एवं श्याम परिवार दतोदा के बीच संघर्ष पूर्ण मुकाबले में श्याम परिवार ने विजय श्री हांसिल की। 


विजेता दल में राजेश चौहान रितिक ,आशिष ,मनीष, प्रकाश,सजनकार, नटराज वर्मा,आशिष वर्मा, योगेश,नवीन, रणावदिया,बलराम कुशवाह ,गणेश दायमा, ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हांसिल करते हुए मालवा कप पर कब्जा किया। उपविजेता सादलपुर ए रहा।

देर रात तक दूधिया रोशनी में बड़ी संख्या में दर्शकों ने रोमांचक क्रिकेट मैच का आनंद लिय।एक रोमांचक मैच पूर्व विजेता दल दतोदा ए एवं बेटमा ए के बीच खेला गया आखरी बाल पर निर्णय हुआ दतोदा ने जीत हासिल की। विजेता दल श्याम परिवार को ग्यारह हजार के साथ मालवा कप जो कि धार जिला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष महोदया की ओर से उपलब्ध कराया गया था भेंट किया गया।


उप विजेता दल सादलपुर ए को पांच हजार पांच सो एक्वन के साथ कप भेंट किया गया जो सादलपुर ग्राम पंचायत उपसरपंच श्रीमती माया लाखनसिंह चौहान की ओर से उपलब्ध कराया गया था दिया गया।मेन आफ द सीरीज श्याम परिवार के आशिष पिता दिनेश रणावदिया  को चुना गया प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मैच रैफरी की भूमिका निभाने वाले लोकेन्द्र प्रसाद निगम,मुकेश कुशवाह, विवेक वर्मा, संतोष कुशवाह ,सतीश चौहान,संजय कुशवाह दिग्ठान,विजय राठौर,थे सभी मैच सौहार्द पूर्ण सम्पन्न हुए। 


अतिथि सम्मान समारोह का संचालन लोकेन्द्रसिंह चौहान मिडिया प्रभारी भाजपा सादलपुर मण्डल ने किया। आभार लव कुश मित्र मण्डल सादलपुर ने माना।

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक- रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...