Skip to main content

विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ द्वारा अपनी मांगो के लिये धरना एवं ज्ञापन अधीक्षण यंत्री धार को सौंपा

   विद्युत पेंशनर्स संघ द्वारा अपनी मांगो के लिये धरना एवं ज्ञापन अधीक्षण यंत्री धार को सौंपा    

दिनांक 19 जून 2023 को विद्युत मंडल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के आव्हान पर विद्युत पेंशनर संघ धार  एवं  म. प्र. पेंशनर एसोसिएशन भोपाल द्वारा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अपनी मांगों के समर्थन एवं शासन प्रशासन की हठ धर्मिता तोड़ने हेतु अधीक्षण यंत्री धार कार्यालय मांडू रोड़ पर धरना प्रदर्शन कर अधीक्षण यंत्री धार को मुख्यमंत्री मप्र. के नाम ज्ञापन सौंपा गया । अधीक्षण यंत्री द्वारा माननीय. मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाये जाने हेतु पेंशनर्स को आश्वस्त  किया गया ।

ज्ञापन से पूर्व धरना स्थल पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों  चंपालाल पाटीदार, प्रांतीय उपाध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन म प्र ओ. पी. वर्मा जिलाध्यक्ष, पेंशनर एसोसिएशन , रामभरोसे वर्मा प्रातीय सचिव, सत्यनारायण शर्मा, गुलाबसिंह कनोजिया, आदि का सम्मान किया गया  । आप सभी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए पेंशनर्स की सभी  9 मांगों को शासन- प्रशासन द्वारा अति शिघ्र मानने हेतु एक स्वर में आवाज उठाई  ओर म प्र शासन के अडियल रवेयै के प्रति आक्रोश जताया।साथ ही उन्होंने म प्र पेंशनर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी की ओर से कहा कि हर परिस्थिति में  विद्युत पेंशनर  संघ के साथ है  , भरोसा  दिलाया ।धार विद्युत मण्डल पेंशनर संघ अध्यक्ष टी सी पटेल, सचिव अर्जुन सिंह सिसौदिया, गोपाल पारिख, अविनाश जोशी, मुरलीधर बुटे, जगदीश परमार आदि द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया  ।  साथ ही  गोपाल पारिख  राजगढ़ , रामचंद्र यादव बदनावर, नरवर सिंह अमझेरा  एवं बिहारीलाल रिंछोदिया केसूर आदि का भी सम्मान किया गया  । इस अवसर पर कैलाश परमार, लिलाधर यादव  , रामेश्वर हारोड़ , केसी बगरोदिया, कैलाश डोडिया, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, आदि सदस्य उपस्थित रहे  ।

संचालन प्रकाश चन्द्र गुप्ता एवं आभार अर्जुन सिंह सिसौदिया ने व्यक्त किया  ।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...