Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2023

सादलपुर में गर्म जोशी के साथ गाजे-बाजे से अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई।

 सादलपुर में गर्म जोशी के साथ गाजे-बाजे से अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई। राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत मेरा गांव मेरी अयोध्या में आमंत्रित करने हेतु अभिमंत्रित अक्षत कलश ने जब नगर में प्रवेश किया तो हनुमंत गोशाला बोदवाड़ाधाम के संत बालकानंद ब्रह्मचारी जी के पावन सानिध्य में अक्षत कलश को रथ पर विराजमान प्रभु श्री राम जी के चित्र के साथ पंडित हरिओम व्यास लेकर विराजमान हुएं। ग्राम की बालिकाएं अपने अपने घर से कलश लेकर पंक्ति बद्ध आगे आगे चल रही थी।  बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल होते हुए नृत्य करते हुए बागरड़ी नदी पुल से राम भक्त गर्म जोशी से जय जय श्री राम का उद्घोष करते हुए मुख्य गलियों में गाज बाजे आतिष बाजी करते हुए भव्य शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। मंण्डल प्रभारी रामभरोसे वर्मा,सह प्रभारी सुभाष जाट,ग्राम प्रभारी भोमसिंह पटवारी,संजय सोलंकी , सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान,घनश्याम चौहान, रामस्वरूप वर्मा,उदयसिंह चौहान, रामसिंह कुशवाह सर,ऊकारलाल जाट ,शिवनारायण जाट, सुभाष प

मेरा गांव मेरी अयोध्या उत्सव हेतु सादलपुर मण्डल बैठक सम्पन्न ।

 मेरा गांव मेरी अयोध्या उत्सव हेतु सादलपुर मण्डल बैठक सम्पन्न ।        श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के द्वारा अभिमंत्रित अक्षत कलश घाटाबिलौद खंड के सादलपुर मण्डल के ग्राम सादलपुर , एकलदूना धार,हरसोरा ,जुहावदा , संगेसरा , किलोली , के श्री राम सेवकों की बैठक का आयोजन बोधवाड़ा धाम गोशाला पर घाटाबिलौद खंड माननीय संघ चालक  राजेश पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में एवं भरत बाबू की अध्यक्षता में किया गया जिसमें प्रत्येक ग्राम के कार्य कर्ताओं की समितियों का गठन किया गया।  आगामी दिनों में 22जनवरी तक अपने अपने ग्राम में विभिन्न गतिविधियों के बारे में पाटीदार ने अवगत कराया गया। सादलपुर मण्डल प्रभारी के लिए रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार को मनोनीत किया गया। सहप्रभारी सुभाष जाट सर, एवं सौदान सिंह मोरी को प्रभारी बनाया गया। पंडित हरिओम व्यास ने, बालकदास ब्रह्मचारी, दामोदर व्यास ने खेड़ापति हनुमान जी एवं अक्षत कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना की आरती उतारी गई। ग्राम प्रभारी एवं सम्बन्धित ग्राम के उपस्थित सदस्यों को अक्षत कलश प्रदाय किए गए। ग्राम प

कॉलेज चलों अभियान के तहत विद्याथिर्यों को दिया मार्गदर्शन

 कॉलेज चलों अभियान के तहत विद्याथिर्यों को दिया मार्गदर्शन  उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नवीन शिक्षा नीति के तहत शुक्रवार को आगामी सत्र 2024 - 25 में 12 उत्तीर्ण करने पर नवीन शासकीय महाविद्यालय बेटमा में प्रवेश लेने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा और स्काय हाइट्स एकेडमी बेटमा के विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अतिथि विद्वान शंकरलाल खरवाडिया ने प्रवेश, छात्रवृत्ति, खेलकूद, केरियर विकल्प की जानकारी से अवगत कराया।  अन्य हितग्राही योजनाओं की जानकारी अतिथि विद्वान डॉ. धर्मेंद्र चौधरी द्वारा दी गई। छात्र - छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर कुछ सवाल भी पूछे, जिनका जवाब अतिथि विद्वान शंकरलाल खरवाडिया द्वारा त्वरित रूप से दिया गया। उस दौरान दोनों ही विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। 👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️ 👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️
 मेरा गांव मेरी अयोध्या के तहत खाचरोदा मंडल को अक्षत कलश प्रदाय किया गया। निकाली भव्य शोभायात्रात गत दिनों घाटाबिलौद खण्ड में आयोजित बैठक में सादलपुर के आसपास के मण्डलों हेतु अक्षत कलश खण्ड प्रभारी राजेश जी पाटीदार को सौंपा गया था। विभिन्न मण्डलों को प्रदाय करने हेतु संकटमोचन हनुमान मंदिर सादलपुर में अक्षत कलश स्थापित किये गये थे।  अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला प्रांण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु भारतीय संस्कृति के अनुसार घर घर पीले चांवल भेजने के उद्देश्य से खाचरोदा मंडल के प्रभारी गण सादलपुर संकटमोचन हनुमान मंदिर पर पधारने पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, घाटाबिलौद खंड माननीय संघचालक  राजेश पाटीदार, मंदिर के पुजारी सुभाष जाट,दयाल कुशवाह खण्ड सेवा प्रमुख, गुलाब कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह, अंकित कुशवाह।की पावन उपस्थिति में अक्षत कलश खाचरोदा के प्रदीप पाटीदार, शुभम पोरवाल, मुकेश मुकाती, रणजीत यादव को पूजा पाठ कर संकटमोचन हनुमान जी की साक्षी में सौंपा गया। 👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️ 👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️  जैसे ही

पेंशनर एसोसिएशन ने मनाया पेंशनर डे

 प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन ने कुक्षी में मनाया पेंशनर डे तहसील अध्यक्ष पद पर श्याम गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित।                                                                           प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी के निर्देशन में धार से पधारे अतिथि प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री ओ पी वर्मा निर्वाचन अधिकारी,रामभरोसे वर्मा प्रांतीय सचिव , रतनलाल जोशी, सत्यनारायण शर्मा , रतनलाल चौहान, गुलाब सिंह कनौजिया, ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश यादव, छोगालाल वर्मा के शुभ आतिथ्य में तहसील अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न किया गया। सौ से अधिक सदस्यों की गरिमा मय उपस्थिति में बैठक का आयोजन देव पूजन के साथ प्रारंभ हुआ , अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, शाल श्रीफल साहित्य के साथ कुक्षी के पेंशनर्स द्वारा किया गया। स्वागत भाषण एस एस गुप्ता द्वारा दिया गया।कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ ही वर्ष भर का आय व्यय का ब्योरा श्याम गुप्ता ने प्रस्तुत किया । ओ पी  शर्मा, शांतिलाल भावसार, डाबर  सहित चार सदस्यों  का दिसम्बर माह में जन्म दिवस होने से उनका जन्म दिवस वैदिक रीति से मनाकर सभी ने शुभ

क्षत्रिय कुशवाह समाज का पैंतीस वां सामूहिक विवाह सम्मेलन पच्चीस अप्रैल को दिग्ठान में होगा।

 क्षत्रिय कुशवाह समाज का पैंतीस वां सामूहिक विवाह सम्मेलन पच्चीस अप्रैल को दिग्ठान में होगा।        बेटमा-  विगत दिवस क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला सादलपुर में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2024 में पैंतीस वां सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कुशवाह मैरिज गार्डन दिग्ठान में किया जावेगा। समाज के तत्वावधान में लगातार प्रति वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है ।कोरोना काल को छोड़ इस वर्ष पैंतीस वां सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष शंकरलाल कुशवाह ने की। संरक्षक डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया ने श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ एवं प्रेरणा गीत के साथ बैठक का शुभारंभ किया। संरक्षक लीलाधर कुशवाह, मोहनलाल हिन्दवानिया, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पंजराया, रामस्वरूप वर्मा, महामंत्री रणजीत सिंह मंडलोई, भेरूसिह बड़गूजर, रामेश्वर बड़गूजर, लालसिंह ठाकुर, प्रेमचंद रणावदिया,विजय सोनगरा, सुभाष कुशवाह, रामेश्वर कुशवाह,निलेश कुशवाह, रामेश्व

एम.जी.एम.स्कूल के वार्षिक उत्सव में दिखेगी संस्कृति की संचेतना

 एम.जी.एम.स्कूल के वार्षिक उत्सव में दिखेगी संस्कृति की संचेतना  मुख्य अतिथि श्री मंगलेश कुमार व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर होंगे। बेटमा - एम.जी.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल कालीबिल्लौद के वार्षिकोत्सव संचेतना का आयोजन 8 दिसंबर शुक्रवार को शाम 6 बजे से होगा। जिसमें स्कूल  के विद्यार्थी सांस्कृतिक संचेतना की प्रस्तुति देंगें।  इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता हिज ग्रेस डाॅ.गीवर्गीस माॅर थियोफिलस, अहमदाबाद डायोसिस के मेट्रोपोलिटन करेंगें ।मुख्य अतिथि श्री मंगलेश कुमार व्यास जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर होंगे। विशेष अतिथि ग्राम पंचायत कालीबिल्लौद के सरपंच महेश राठौर होंगे। एम.जी.एम.इंग्लिश मीडियम स्कूल कालीबिल्लौद के वाइस प्रेसीडेंट फादर जिप्सन थामस एवं प्राचार्य अबिष चाको और शिक्षक परिवार  ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की है। 👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️ 👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

बगड़ी राम मे श्रीमद्भागवत कथा प्रसंग में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 बगड़ी राम मे श्रीमद्भागवत कथा प्रसंग में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।                                                                               समीपस्थ ग्राम बगड़ी राम मे भागवताचार्य परम पूज्य पंडित प्रभाकर व्यास कडौद के पावन सानिध्य में संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर प्रसंगानुसार भगवान श्रीकृष्ण जी का प्राकट्य हुआ तो वासुदेव बने धर्मेंद्र पाटीदार सिर पर रखकर बाल स्वरूप कान्हा को गाजे बाजे एवं आतिष बाजी के साथ नाचते गाते कथा पांडाल तक लेकर पहुंचे पूरा पांडाल झूम उठा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के साथ गूंज उठा। बाबा नन्दराय जी की भूमिका मुख्य यजमान शांतिलाल पाटीदार सपत्नीक बाल गोपाल के लाड़ लड़ाते हैं। नन्द उत्सव में गोप ग्वालों की टोली आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के निर्देशन में नन्दन भवन में बधाई लेते हैं। इस अवसर पर वर्मा ने लोकगीत की प्रस्तुति देते हुए नशा मुक्ति एवं योग का संदेश देते हुए समां बांध दिया।ग्वाल बाल की भूमिका कुमारी वर्षा, शीतल ने तथा गोपियों की इशिका, तनिष्क

मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री ले सकते हैं शपथ, सांसद बनेंगे मंत्री

 मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री ले सकते हैं शपथ, सांसद बनेंगे मंत्री म .प्र.को मिल सकती है पहली महिला स्पीकर मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नई सरकार गठन को लेकर भाजपा के भीतर कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान के हो पद पर बने रहने की संभावनाओं के बीच दो बड़ी खबरें मिल रही हैं। पहली यह कि मप्र को पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष ( स्पीकर) मिल सकता है। सांसद रहीं सम्पतिया उइके, वरिष्ठ विधायक अर्चना चिटनिस के नाम सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं। मप्र के संसदीय इतिहास में कोई महिला विधानसभा अध्यक्ष नहीं रहीं है। हालांकि 2003 और 2009 में जमुना देवी चार चार दिन के लिए सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रहीं है। 👉मनोज निर्भय सिंह पटेल, देपालपुर विधानसभा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक - बधाई 🌹 दूसरी बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री के साथ यूपी की तर्ज पर दो उपमुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। दिल्ली में इस पर चर्चा शुरू हो गई है। जहां तक मप्र में नेतृत्व परिवर्तन का प्रश्न है तो पहले ही पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का एलान कर गृहमंत्री अमित शाह इसके संकेत दे चुके ह