Skip to main content

मेरा गांव मेरी अयोध्या उत्सव हेतु सादलपुर मण्डल बैठक सम्पन्न ।

 मेरा गांव मेरी अयोध्या उत्सव हेतु सादलपुर मण्डल बैठक सम्पन्न ।       

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के द्वारा अभिमंत्रित अक्षत कलश घाटाबिलौद खंड के सादलपुर मण्डल के ग्राम सादलपुर , एकलदूना धार,हरसोरा ,जुहावदा , संगेसरा , किलोली , के श्री राम सेवकों की बैठक का आयोजन बोधवाड़ा धाम गोशाला पर घाटाबिलौद खंड माननीय संघ चालक  राजेश पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में एवं भरत बाबू की अध्यक्षता में किया गया जिसमें प्रत्येक ग्राम के कार्य कर्ताओं की समितियों का गठन किया गया। 

आगामी दिनों में 22जनवरी तक अपने अपने ग्राम में विभिन्न गतिविधियों के बारे में पाटीदार ने अवगत कराया गया। सादलपुर मण्डल प्रभारी के लिए रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार को मनोनीत किया गया। सहप्रभारी सुभाष जाट सर, एवं सौदान सिंह मोरी को प्रभारी बनाया गया। पंडित हरिओम व्यास ने, बालकदास ब्रह्मचारी, दामोदर व्यास ने खेड़ापति हनुमान जी एवं अक्षत कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना की आरती उतारी गई। ग्राम प्रभारी एवं सम्बन्धित ग्राम के उपस्थित सदस्यों को अक्षत कलश प्रदाय किए गए। ग्राम प्रभारियों में भोमसिंह पटवारी,संजय सोलंकी, घनश्याम चौहान, संजय वर्मा,कमल पंचोली,, भेरूलाल मालवीय,गुलाब पाटीदार,कालू चौधरी, बंसीलाल, सुनील पाटीदार, आसाराम जाट,अजय, महेंद्र जुहावदा, दीपक सहित बड़ी संख्या में राम सेवकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।

 व्यवस्था में अंकित कुशवाह,दयाल कुशवाह का योगदान रहा। सादलपुर में 25 दिसम्बर को भव्य शोभायात्रा के साथ अक्षय कलश श्री राम मंदिर मे स्थापित किया जावेगा।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...