Skip to main content

75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‌। कई जगह झंडा वंदन के साथ ही हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‌। कई जगह झंडा वंदन के साथ ही हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


बेटमा- 75 वां गणतंत्र दिवस देश भर में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया वही बेटमा नगर सहित अंचलों में भी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों तथा स्कूलों में झंडा वंदन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।


बेटमा नगर में नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शशि जायसवाल ने नगर परिषद कार्यालय पर झंडा फहराया वही अंबेडकर चौराहे पर सांसद प्रतिनिधि मूलचंद शर्मा एवं पूरा बाजार स्थित शास्त्री सभा स्थल पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय सिंह ने एवं अटावदा स्थित द रियल जीनीयस अकैडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बेटमा प्रेस क्लब अध्यक्ष रणजीत मंडलोई ने झंडा वंदन किया इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र यादव, पत्रकार सुनील मेघाया, राजेंद्र सूर्यवंशी, संस्था प्रमुख गौरव खिलावदिया एवं सचिन मंडलोई मुख्य रूप से उपस्थित रहे । 


वही गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पूरा बाजार बेटमा में आयोजित किया गया जहां पर बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, आइडियल पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल, स्काई हाइट्स, साउथ वेली, संस्कार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, होली रोजरी स्कूल सहित 16 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई सभी को बेटमा नगर परिषद द्वारा पुरस्कृत भी किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...