Skip to main content

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित

 विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित

बेटमा- विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण शिविर का आयोजन दिनांक 24 फरवरी शनिवार को शासन निर्देशानुसार भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओ के व्यापक प्रचार प्रसार तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओ का लाभ सहायता स्वीकृति प्राप्त हो एवं उनके जीवन स्तर सुधार हो सके व आर्थिक स्थिति सुद्रढ़ हो सके इस उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया ।

 जिसमे श्री शशि जायसवाल नगर भाजपा अध्यक्ष, श्री मनोज मोदी वार्ड क्रमांक 14 पार्षद प्रतिनिधि, श्री समंदर सिंह चौहान वार्ड क्रमांक 15 पार्षद प्रतिनिधि, श्री राहुल चालीसिया, श्री शुभम मकवाना उपयंत्री, श्री हरिनारायण जोशी, श्री केशर सिंह पँवार, श्री जमील मोहम्मद, श्री रोहित अरोड़ा इत्यादि नगर परिषद बेटमा स्टाफ उपस्थित रहे |

 आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परिक्षण का स्टाल, महिला एवं बाल विकास का स्टाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का स्टाल, स्वनिधि एवं स्वरोजगार ऋण योजना हेतु बैंक ऑफ इंडिया एवं भारतीय स्टेट बैंक का स्टाल, आयुष्मान कार्ड बनाने का स्टाल, आधार कार्ड बनाने का स्टाल, नगर परिषद् की हितग्राही मूलक योजनाओ के लिए नगर परिषद् बेटमा का स्टाल इत्यादि का स्टाल लगाए गए तथा इस हेतु शासन द्वारा विशेष रूप से तैयार कर भेजी गयी विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार प्रसार वैन भी शिविर में मौजूद रही साथ ही मंच पर जनप्रतिनिधियो द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद बेटमा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री रंजना गोयल के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, समस्त विभागो के अधिकारी कर्मचारियो एवं पत्रकार बंधुओ तथा उपस्थित हितग्राहियों (आमजन) का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...