Skip to main content

स्व बालकानन्द ब्रह्मचारी जी की आत्मशान्ति हेतु संतो के सम्मान के साथ विशाल भंडारे का आयोजन।

 स्व बालकानन्द ब्रह्मचारी जी की आत्मशान्ति हेतु संतो के सम्मान के साथ विशाल भंडारे का आयोजन।                                           

 सादलपुर के समीपस्थ बोदवाड़ाधाम हनुमंत आश्रम गोशाला पर स्व बालकानन्द ब्रह्मचारी जी की आत्म शांति हेतु दो दिवसीय आयोजन किया गया ।

 जिसमें रात्रि में भजन संध्या में यश शर्मा की मंण्डली ने संगीत मय भजनों की प्रस्तुति दी।अंगद पांचाल ने खेड़ापति हनुमान जी का श्रृंगार हूबहू स्व ब्रह्मचारी जी के जैसा स्वरूप देकर किया तथा गुरूदेव का चित्र भी बनाया जाकर पंकज पाटीदार, दिनेश मकवाना, सतीश चौहान, संदीप चौहान राजेश सोलंकी,सचिन पांचाल व साथियों ने सुन्दर झांकी सजाई। 


दशा कर्म अन्नदान एवं पगड़ी संस्कार में बड़ी संख्या में उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र से संत समाज एवं हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं सहित मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति में षोड़सी संस्कार पं हरिओम व्यास ने सम्पन्न करायें । 


विशाल भंडारे में सर्वप्रथम संत समाज के साथ विप्र देवताओं को भोजन प्रसाद करवाया जाकर घनश्याम चौहान,अर्जुन दरबार,संजय सोलंकी, रामभरोसे वर्मा ने संतों को सामग्री के साथ भेंट देकर सम्मानित किया गया। ग्राम सादलपुर, हरसोरा गोविंदपुरा माचकदा खिलेड़ी जुहावदा संगेसरा, एकलदूना , बालोदा,केसूर व आस पास के हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।दिन में बारह बजे से देर रात्रि तक भंडारा भरपूर गति से चलता रहा।इस अवसर पर स्व ब्रह्मचारी जी की माता जी,दो भ्राता जी सहित परिवार जन उपस्थित थे।इस आयोजन की विशेषता यह रही कि पूरे क्षेत्र के लोगों ने स्व प्रेरणा से अनुदान दिया। समस्त भक्त मंडल बोदवाड़ाधाम ने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...