Skip to main content

सादलपुर में कुशवाह प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रायल चैलेंजर्स बेटमा विजेता एवं सुपर किंग्स सादलपुर उपविजेता रहे ।

 सादलपुर में कुशवाह प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रायल चैलेंजर्स बेटमा विजेता एवं सुपर किंग्स सादलपुर उपविजेता रहे  ।       

 सादलपुर, क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र में इस बार आईपीएल की तर्ज़ पर के पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता का दो-दिवसीय आयोजन जल महल रोड़ सादलपुर पर दूधिया रोशनी में रात्रि कालीन किया गया। जिसमें क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र की आठ टीमों ने भागीदारी करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक टीम के अपने अपने ग्रुप में तीन तीन मैच खेले गये अंको के आधार पर चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। 

जिनमें रायल चैलेंजर्स बेटमा का श्याम परिवार दतोदा,सुपर किंग्स सादलपुर का मुकाबला केंगन इलेवन दतोदा से हुआ। बेटमा ओर सादलपुर ने फाइनल में प्रवेश किया। संघर्ष पूर्ण मैच में रायल चैलेंजर्स बेटमा ने विजयश्री हांसिल करते हुए के पी एल सादलपुर कप पर कब्जा किया उपविजेता टीम का खिताब सादलपुर सुपर किंग्स को दिया गया।मेन आफ द आलराउंडर का पुरस्कार स्वप्निल उर्फ नटराज श्याम परिवार दतोदा को तथा बेस्ट बेट्स मैन ऑफ द सिरीज़ काना कुशवाह रायल चैलेंजर्स बेटमा को तथा मेन आफ द बालर सिरीज़ का विवेक मण्डवाल नालछा खिलाड़ी रायल चैलेंजर्स बेटमा को प्रदाय किया गया।खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विगत ग्यारह वर्षों से मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था।इस बार ग्राम वार टीमों की जगह आईपीएल की तर्ज पर स्पांसरों ने अपनी अपनी टीमें खिलाड़ीयों की खरीदी कर बनाई जिसमें समाज के युवा क्रिकेटरों ने गांव के बंधन से हटकर भागीदारी की। आयोजन समिति मालवा प्रान्त  के संतोष कुशवाह, विवेक वर्मा ने बताया कि आकाश रणावदिया दतोदा, अरूण बड़गूजर इन्दौर,संजय कुशवाह दिग्ठान , सहित प्रत्येक गांव के क्रिकेटरों का के पी एल के गठन में सराहनीय योगदान रहा।

 विजेता दल के कप्तान काना जी चौहान को केपीएल कप से सम्मानित किया गया उपविजेता टीम के कप्तान विवेक वर्मा को उपविजेता कप भेंट किया गया। एम्पायर गणों में मुख्य रूप से मुकेश कुशवाह, संतोष कुशवाह,संजय कुशवाह,बल्लू सर, कृष्णा बैरागी , नालछा के खिलाड़ियों का योग दान रहा। 



मुख्य अतिथि रामभरोसे वर्मा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह महासभा म प्र, एवं महामंत्री सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र ने विजेता एवं उपविजेता दलों सहित सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें समाज के सर्वांगीण विकास में खेल प्रतिभाओं को निखारने में एसे ही सद प्रयास करना चाहिए। आयोजन समिति के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...