Skip to main content

प्रमुख पेंशनर संघ का मिलन समारोह तहसील शाखा बदनावर द्वारा खाचरोदा में किया जाएगा ।

 प्रमुख पेंशनर संघ का मिलन समारोह तहसील शाखा बदनावर द्वारा खाचरोदा में किया जाएगा । 

प्रमुख. पेंशनर्स एसोसिएशन म प्र के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी के आह्वान पर जिला धार की प्रमुख इकाई बदनावर तहसील के अध्यक्ष जयनारायण जाट द्वारा अपने झुझारू पेंशनर्स साथियों के सहयोग से पेंशननर मिलन समारोह तहसील बदनावर के ग्राम खाचरोदा केसुर के  पास पाटीदार धर्मशाला में 30 जून को जिला स्तरीय आयोजन रखा गया है । प्रमुख पेंशनर  एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी के मुख्य आतिथ्य में  बाबूलाल शर्मा अध्यक्ष इंदौर , मनोरसिंह राठौर, नंदकिशोर उपाध्यय,  प्रमोद जैन , रतनलाल जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार , प्रांतीय संगठन सचिव बसंत राव मुरमकर , प्रांतीय कार्यकारणी के  , डाॅ मुरलीधर  शर्मा  , प्रांतीय प्रचार मंत्री राम भरोसे वर्मा ,  इंदौर संभाग अध्यक्ष भीमसिंग सिसौदिया,जिला अध्यक्ष  ओमप्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर बन्धुओं के शामिल होने की संभावना है।सम्मेलन में पिछले कई वर्षो से पेंशनर की मांगो पर मध्य प्रदेश सरकार रुखा पन अपना रही रही है। 

     सम्मलेन में प्रांताध्यक्ष द्वारा अगली रण नीति के बारे में  पेंशनर साथियों को बताया जयगा इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख पेंशनर एसोशिएशन तहसील  शाखा बदनावर के  साथियो द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है  ।  समस्त प्रमुख पेशनर्स एसोसिसन जिला धार के पेशनरो से अपील है की ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में शामिल हो  साथ ही जो पेंशनर साथी 30 जून और 31 दिसम्बर को सेवा निवृत्त हुए है उनको एक इंक्रिमेंट का लाभ हाई कोर्ट के आदेश के तहत मिलेगा इसलिए पेंशननर साथियों की सहायता   के लिये हमारे अनुरोध पर  सुरेश जोशी हाई कोर्ट वकील इंदौर भी उपस्थित रहेंगे साथ ही हर वर्ष इनकम टेक्स रिटर्न की जानकारी भी वकील साहब द्वारा दी जाएगी,  अतः आप 30जून 2024 को खाचरोदा तहसील बदनावर में आप आमंत्रित है  ।  यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी श्री सुनील कुमार निगम ने दी

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...