Skip to main content

शासकीय प्राथमिक विद्यालय खतेडिया सारंग में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव मनाया गया

शासकीय प्राथमिक विद्यालय खतेडिया सारंग में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव मनाया गया

बेटमा - स्कूल चले हम अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय खतेड़िया सारंग स्कूल मे प्रवेश उत्सव सबसे पहले सरस्वती माता को माल्यार्पण कर स्कूल के बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर व  हार फूल माला पहनाकर किया गया ।

 इस कार्यक्रम  मे स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती बालकिशोरी जामोद स्कूल स्टाॅफ जगतसिंह चौहान राकेश छगानी गांव के वरिष्ठ नागरिक और पालनगण  श्रीमती रेशमबाई राठौर श्री सीताराम जाधव सालीगराम राठौर वासुदेव पटेल मेशरसिंह राठौर प्रहलाद जाधव बाबूलाल कालूसिह नरवलिया सालीगराम बलीराम कचनार  सालगराम राठौर प्रकाश मकवाना श्रीमती कांताबाई परमार आदि की उपस्थिति मे निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया । 

स्कूल प्रधानाध्यापिका जामोद मैडम द्वारा गांव के लोगो को समझाया गया की सरकारी स्कूल मे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रवेश दिलवाए ताकि गांव के स्कूल मे अच्छी शिक्षा लेकर बच्चे आगे बढ़े और उनका  भविष्य उज्जवल हो इसके पश्चात उपस्थित सभी नागरिक और पालनगण  बच्चो को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया गया । 

हर खबर पर नजर , खोजी नजर ✍️ 
खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️ 


Comments