हाइ स्कूल सादलपुर में उत्साह पूर्वक मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव
गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर हाइ स्कूल सादलपुर में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोलीकर की अध्यक्षता एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक रामभरोसे वर्मा के मुख्य आतिथ्य में, एवं सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लखनसिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार भेरूलाल चौहान के विशेष आतिथ्य में किया गया।
सरस्वती पूजा अर्चना के साथ अतिथि सत्कार प्राचार्य द्वारा किया गया।नगर वासियों की ओर से रामभरोसे वर्मा, भेरूलाल चौहान ग्राम पंचायत की ओर से अजय डांगी लखन चौहान ने विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचौली कर,शिक्षक गण महेन्द्र कुमार अवस्थी, सीताराम गुप्ता, श्रीमती लीला मंडलोई, रामप्रसाद विश्वकर्मा,इन्द्रजीत सुगन्धी, सुश्री सुरभि अवस्थी,, अतुल श्रीवास्तव,गुलसिंह मोरी, श्रीमती सुनिता कुशवाह, कमलेश कुंभकार, श्रीमती पुष्पाली खटके, श्री मती लक्ष्मी बाई कुशवाह,रमेंश सोलंकी का तिलक संस्कार माल्यार्पण,अंग वस्त्र तथा श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया, संस्था के छात्र छात्राओं ने गुरू गुणवान करते हुए गुरू महिमा से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देते हुए समां बांधा। संचालन महेंद्र कुमार अवस्थी ने किया।
हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️
खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️




Comments
Post a Comment