प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन ने तेरह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जताया आक्रोश ।
प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन ने तेरह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जताया आक्रोश ।
म प्र के पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में शासन के उदासीन रवैये के विरोध में जिला मुख्यालय धार पर प्रांतीय पेंशनर एसोसिएशनों के आह्वान पर जिला शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया।जमकर नारेबाजी की गई।
कलेक्टर कार्यालय धार में राजस्व अधिकारी महोदय धाकड़ जी को एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय पर तेरह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।जिसमें प्रमुख मांग महंगाई राहत, छठे वेतन मान, सातवें वेतनमान, आयुष्मान योजना, पुरानी पेंशन योजना लागू करने,जनपद एवं जिला पंचायत के कर्मचारियों को पेंशन देने ,सहित मांगो का त्वरित निराकरण पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर निराकरण का आग्रह किया गया।
प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, संभागीय अध्यक्ष भीम सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, बदनावर तहसील अध्यक्ष जयनारायण जाट,म प्र विद्युत मण्डल के जिलाध्यक्ष तिलोक चन्द पटेल, जिला सचिव अर्जुन सिंह सिसौदिया, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र परमार, संयुक्त सचिव कृष्णचंद्र बागरोदिया , प्रचार सचिव जगदीश चन्द्र परमार, गजेन्द्र सिंह राठौर,सहित बड़ी संख्या में पेंशनरों की गरिमा मय उपस्थिति रही।यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सुनील निगम ने दी।
हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️
खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️





Comments
Post a Comment