बेटमा में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन
नगर परिषद बेटमा में पोषण माह का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
बेटमा - पोषण माह के कार्यक्रम के अंतर्गत बेटमा नगर परिषद में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
राष्ट्रीय पोषण माह दिनांक 1 से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है,उसी कड़ी में सोमवार को देपालपुर परियोजना क्रमांक 1 में परियोजना स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बेटमा नगर परिषद बेटमा के सहयोग से बियाणी गार्डन में किया गया ।
कार्यक्रम में मंगल दिवस मनाया गया । जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओ की गोद भराई , महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा तथा बच्चो को अन्नप्राशन अतिथियों द्वारा कराया गया,लाडली लक्ष्मी योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए ,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशि जायसवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद बेटमा,धर्मवीर चौहान (बब्बी दरबार) पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष , भाजपा नेता मोहन सिंह कच्छावा,मूलचंद शर्मा ,रोशन भांगड़िया नीलेश कुशवाह (बर्फ) श्रीमती गोरी शर्मा, श्री रामनिवास बुधौलिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला इंदौर सहित नगर परिषद के पार्षद गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार मंडलोई द्वारा पोषण माह में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई,श्रीं रामनिवास बुधौलिया जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा एनीमिया के प्रति जागरूकता तथा मोटे अनाज के प्रयोग का महत्व बताया गया ,परियोजना के सेक्टर बेटमा, माचल, धरावरा,घाटाबिल्लोद,रंगवासा तथा आगरा सेक्टर के विभिन्न ग्रामों से कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं द्वारा 150 से अधिक स्वादिष्ट पौष्टिक व्यंजन बनाकर लाए गए ,जिनमे मोटे अनाज,सुरजना,हरी सब्जियों, तथा THR के व्यंजन सम्मिलित थे ,अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहा गया ।
देपालपुर परियोजना में लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री योजना तथा NRC में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया । स्वच्छता सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर परिषद बेटमा के सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया गया
कार्यक्रम में 500 से अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ,कार्यक्रम के आयोजन में पर्यवेक्षक प्रमिला बुगना,मधु पडोनिया,लीना सुसनेर,प्रेमचंद मिमरोट तथा निधि गंगराड़े के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं का सहयोग रहा ।




Comments
Post a Comment