आदर्श सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर की प्रस्तुति ने समां बांधा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
समीपस्थ ग्राम बगड़ी ताज में अध्यात्म गुरु जितेन्द्र जी महाराज उज्जैन के सानिध्य में आयोजित संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा प्रसंगानुसार श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ रंगारंग प्रस्तुति देते हुए आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार,गोपग्वाल की कु भावना,माही, गोपियों की कु आरोही,माही परिधि भूमिका निभाते हुए ने समां बांध दिया ।
लोकगीत के माध्यम से वर्मा ने नशा मुक्ति एवं योग का संदेश दिया। वासुदेव बने धर्मेंद्र पाटीदार नन्हे लड्डू गोपाल बने प्रियांश को लेकर कथा पांडाल में पहुंचे पुष्प वर्षा होने लगी जय जय कार करते हुए श्रृद्धालुओं ने नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की की धुन पर नृत्य करते हुए भाव विभोर हो गए पूरा पांडाल झूम उठा। यजमान रामप्रसाद पाटीदार ने नन्द बाबा की एवं राम कन्या पाटीदार ने माता यशोदा की भूमिका निभाई बाल गोपाल को लाड़लड़ाया। बड़ी संख्या में ग्राम सहित बाहर गांव के ताथा मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।
यज्ञाचार्य पं विवेक शर्मा, शुभम् शर्मा, अर्पित शर्मा ने पूजा पाठ आरती करवाई। संगीत संजय राणा, विशाल बारेट, यशवंत राणा, संदीप बारेट, अश्विन बारोट ने दिया। महाआरती के साथ मिठाई एवं माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। आभार मुकेश पाटीदार ने माना।




Comments
Post a Comment