Skip to main content

जागेश्वर महादेव मंदिर बिजूर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

 जागेश्वर महादेव मंदिर बिजूर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।                                                   

        
 

सादलपुर -  समीपस्थ ग्राम बिजूर में महाशिवरात्रि पर कई वर्षों से संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है इसी श्रृंखला में भागवताचार्य पं रविशंकर दुबे लिकोड़ा वाले के पावन सानिध्य में किया गया। कथा के चतुर्थ दिवस पर प्रसंगानुसार भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जब वासुदेव बने रामेश्वर बाल स्वरूप श्री कृष्णा को लेकर पांडाल में पहुंचे तो पूष्पवर्षा करते श्रृद्धालु झूम उठे। 

आतीष बाजी की गई। नंन्दघर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की,हाथी घोड़ा पालकी जय हो नंदलाल की से पांडाल गुंजायमान हो उठा। नंदबाबा की भूमिका महेश पंडित ने निभाई। आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लेककलाकार रामभरोसे वर्मा, सुभाष जाट ने फाग लोकगीत की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

 महाशिवरात्रि पर जागेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी वर्मा ने योग करने का आह्वान किया।

 नारायण ठाकुर एवं मोतीराम ने बताया कि बिजूर के सभी नागरिकों, माता, बहनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।यज्ञाचार्य पं कुलदीप दिक्षित के मार्गदर्शन में यजमान गणों ने महाआरती उतारी। माखन मिश्री, अंगूर का प्रसाद वितरित किया गया। आभार महेश पंडित ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिसकर्मी की सेवानिवृति पर अनोखी बिदाई

 पुलिसकर्मी की सेवानिवृति पर अनोखी बिदाई  घोड़ी पर बिठाकर बैंड बाजों के साथ दूल्हे की तरह निकाला बाना,मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भी हुए सम्मलित सादलपुर। थाना परिसर में बुधवार शाम को  एक अलग ही लम्हा देखने को मिला। जब यहां पदस्थ सहायक उप निरीक्षक यशपालसिंह चौहान मूल निवासी बेटमा रावला के सेवानिवृत्त होने पर  उनकी की बिदाई एक अलग ही अंदाज में दी गई। इस दौरान उन्हें घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजो के साथ जुलुस निकाला गया। सज धज कर घोड़ी पर बैठे सेवानिवृत पुलिसकर्मी जुलूस में शामिल ग्रामीणों का हुजूम और बैंड बाजे की धुन पर थिरकते लोग, आतिशबाजी को देख कई लोग अचरज में दिखाई दिए और इसे शादी का बाना समझने लगे। लोगों ने पलक पांवड़े बिछाकर श्री चौहान को बिदाई दी इस दौरान नागरिक अभिनंदन कर फूल मालाओं व साफे बंधवाकर शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवागत टी आई बीसी तंवर का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। श्री चौहान का सादलपुर थाने पर 8 वर्षो का स्वर्णिम कार्यकाल रहा जिसके चलते यहां के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव हो गया था।  जिसके चलते बडी स...

"खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

 "खिलता बचपन " पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह  बेटमा - स्काॅय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 18 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन खिलता बचपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतिभावान स्टूडेंट्स के  सम्मान के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत आर्केस्ट्रा से हुई, जिसमें स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की प्रस्तुतियांँ दी।  शिव स्तुति सूर्यांश  शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गई। हमारे बाल कलाकार ने अपने खिलता बचपन में कभी माखन- चोर डांस तो कभी कार्टून शो कभी स्कूल चले का संदेश व मोबाइल  के दुरूपयोग से बचने का संदेश देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि C.M.O. नगर पंचायत सुश्री रंजना जी गोयल   एवं पार्षद समंदर सिंह जी चौहान का स्वागत विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा और डायरेक्टर गिरधर शारदा एवं प्राचार्या माधवी वर्मा तथा प्री प्राईमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।   विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्राचार्या द्वारा व्यक्त की गई। विद्यालय की अध्यक्षा ने स्वागत उद्बोधन व्यक्त किया ।...

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

स्काई हाइट्स अकैडमी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।  " विद्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया " बेटमा - भारतीय लोकतंत्र के महापर्व की 76 वी वर्षगांठ पर स्काई हाइट्स अकैडमी विद्यालय परिवार की ओर से समस्त भारतवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को अनेकानेक शुभकामनाएंँ । इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा, डायरेक्टर , प्राचार्या, मुख्य अतिथि हर्षवर्धन त्रिपाठी, विशेष अतिथि ज्योति दवे, डाक्टर ॠतु शारदा व अन्नया शारदा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। तत् पश्चात हाउस के अनुसार परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य , पी.टी.और प्री-प्रायमरी के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका को फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या माधवी वर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना है। डायरेक्टर गिरधर शारदा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे विद्यालय स...