Skip to main content

महान सम्राट अशोक की प्रेरणा से निकले जबलपुर के डॉक्टर दिनेश पटेल, 254 दिवसीय समाज प्रवर्तन बाइक यात्रा संपूर्ण मध्य प्रदेश के तहत 29 जुलाई सादलपुर पहुंचे

 महान सम्राट अशोक की प्रेरणा से निकले जबलपुर के डॉक्टर दिनेश पटेल, 254 दिवसीय समाज  प्रवर्तन बाइक यात्रा संपूर्ण मध्य प्रदेश के तहत 29 जुलाई सादलपुर पहुंचे

सादलपुर। जबलपुर निवासी डॉक्टर दिनेश पटेल कुशवाह इन दिनों एक विशेष उद्देश्य को लेकर 254 दिन महान सम्राट अशोक समाज  प्रवर्तन बाइक यात्रा पर निकले हुए हैं। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत 23 जनवरी 2025 को जबलपुर से की थी, जो अब तक 6 महीने 180 दिन पूर्ण कर 12000 किलोमीटर बाइक चलाकर मध्यप्रदेश के 37 जिलों में पहुँच चुकी है। मंगलवार को यह प्रेरणादायक यात्रा धार जिले के सादलपुर पहुँची, जहाँ क्षत्रिय कुशवाह समाज के सदस्यों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया।

साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत

सादलपुर पहुँचने पर समाजजनों ने परंपरागत रीति से उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से रामभरोसे वर्मा, भोमसिंह पटवारी, समाज के सचिव आशाराम चौहान, रामस्वरूप वर्मा, उदयसिंह चौहान, राधेश्याम चौहान, मेजर रामेश्वर राठौर, धीरेंद्र वर्मा, यशवंत कुशवाह, जगदीश कुशवाह, जयेश वर्मा, लक्ष्मण पटेल और कैलाश पटेल संजय कुशवाह उपस्थित रहे। सभी ने साफा पहनाकर व पुष्पमालाओं से डॉक्टर दिनेश पटेल का आत्मीय स्वागत किया।


समाज के इतिहास को जागृत करने का उद्देश्य

डॉ. पटेल ने बताया कि यह यात्रा उन्हें महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की ऐतिहासिक यात्रा से प्रेरणा लेकर प्रारंभ की है। सम्राट अशोक ने अपने समय में पाटलीपुत्र से जनजागरण की दिशा में जो अभियान चलाया था, उसी भावना को आत्मसात करते हुए वे आज के समाज में जागरूकता का संदेश लेकर निकले हैं। धार जिले भ्रमण के बाद बड़वानी खरगोन खंडवा बुरहानपुर हरदा इटारसी होशंगाबाद दमोह सागर सीहोर सांची विदिशा रायसेन होती हुई भोपाल में 12 अक्टूबर को सम्राट अशोक विजयदशमी सप्ताह के उपलक्ष में संवैधानिक अधिकार एकता महाअधिवेशन में समापन होगी

सादलपुर में क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाना है। साथ ही समाज के युवाओं में अपने अतीत के प्रति गर्व और प्रेरणा की भावना उत्पन्न करना है।


योग साधक और शोधकर्ता

डॉ. दिनेश पटेल कुशवाह योग साधना और विपश्यना के आचार्य हैं। उन्होंने चक्रवर्ती सम्राट अशोक के मध्यप्रदेश में योगदान पर शोध करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका मानना है कि समाज अपने इतिहास और संस्कारों से जुड़कर ही उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है।


क्षत्रिय कुशवाह समाज के स्थानीय सदस्यों ने इस अवसर पर डॉक्टर पटेल के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। समाजजनों का कहना था कि ऐसी यात्राएँ समाज में नई चेतना का संचार करती हैं और युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ती हैं। यात्रा को अपने क्षेत्र में सहयोग समर्थन शुभकामना देने जुड़ने संपर्क देवा बोधी डॉ.दिनेश पटेल 8770804226

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...