Skip to main content

पीजी कॉलेज झाबुआ में मनाया गया एनएसएस दिवस

 पीजी कॉलेज झाबुआ में मनाया गया एनएसएस दिवस :-

एनएसएस के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।... प्रभारी प्राचार्य, डॉ. संजू गांधी

 सेवा ही सच्चा मानव धर्म है।... प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह 


' टीबी मरीज को निक्षय मित्र बनाकर सोशल सहयोग प्रदान करें '

     राष्ट्रीय सेवा योजना की 56 वी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजू गांधी ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह ने एनएसएस के मूल उद्देश्य जैसे - युवाओं में व्यक्तित्व विकास, समाज सेवा में भागीदारी, सामुदायिक सेवा पर विस्तार से जानकारी प्रदान की और आगे कहा कि सेवा ही सच्चा मानव धर्म है।

इसी दौरान जिला चिकित्सालय झाबुआ के क्षय रोग विभाग के सीनियर ट्रीटमेंट सुपर वाइजर देवीसिंह डावर और काउंसलर प्रमोद डोडियार द्वारा क्षय रोग के विभिन्न लक्षण व उनकी रोकथाम, बचाव आदि से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही क्षय रोग से ग्रसित को निक्षय मित्र बनाकर सोशल सहयोग प्रदान करने के लिए सभी को प्रेरित भी किया। उक्त कार्यक्रम एनएसएस और भारतीय ज्ञान पंरपरा के तत्वावधान में मनाया गया।

 कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीएल डावर ने किया एवं आभार डॉ.एलएस ब्राह्मणे ने माना। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. जेएस भूरिया, डॉ. अरुण कटरा, डॉ. एसएस डोडवे, डॉ. ईएस डावर, प्रो. शंकरलाल खरवाडिया, डॉ. राजू बघेल, डॉ. मुकेश डामोर, प्रो.अंतिम कलवार आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...