शाहपुरा में किसानों का मेला
उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सह भ्रमण कार्यक्रम जिले के उन्नत कृषक लाखनसिंह सीताराम जी गेहलोत के खेत पर आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भारतसिह पटेल जनपद सदस्य अर्जुनसिंह सोलंकी एवं कल्याण सिंह पटेल थे कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी वासुदेव गेहलोत ने की कार्यक्रम में विषेष अतिथि ग्राम पंचायत शाहपुरा सरपंच अमित पटेल नान्द्रा के सरपंच बहादुर सिंह पटेल गुडर के सरपंच अनिल खेर एवं आसपास के करीब 20 गांवों के 200 सौ से अधिक प्रगतिशील किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया ।
प्रशिक्षण में कृर्षि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डी के मिश्रा जी ने किसानों को प्याज लहसुन ,आलु की फसल के बारे में बीज रोपाई से लेकर भंडारण तक की जानकारी बताई जिसमें किस समय पर कोन सा खाद देना चाहिए एवं किसी समय कोन सी दवाई का स्प्रे करना चाहिए विस्तार से किसानों को समझाया कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम ट्रेलर ने किसानों को मिट्टी प्रशिक्षण पर जोर दिया एवं समय समय फसलों को किट से बचाव के उपाय बताए प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषेष रूप से आये इन्दौर रेडियो आकाशवाणी कार्यक्रम प्रमुख राजेश जी रेडियो कार्यक्रम अधिकारी अशिम केथवास एवं राहुल पंवार और वरिष्ठ उद्घोषक उदित तिवारी जी ने भी वैज्ञानिको जनप्रतिनिधियों के साथ साथ किसानों से चर्चा की ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उधान विकास अधिकारी चन्दरसिह मंडलोई ने विभाग द्वारा सरकार की चलाए जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को बताया सहयोगी उधान विकास अधिकारी प्रविण गंधारे ने भी किसान को फसल रखरखाव पर विस्तार से जानकारी दी कृषक गेहलोत ने बताया कि कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पटेल ने भी किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक राजेन्द्र सिंह दरबार , हंसराज नागर , राजेश जाधव मनीराम नकुम केलाश पवार कमल सेठ भगवानसिंह सिसोदिया जैविक कृषक श्रीराम सगडोद कमलसिंह सोलंकी आदि किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए कार्यक्रम में ऐ पी ओ देपालपुर फार्मर प्रोड्युसर कंपनी के बोर्ड आफ डारेक्टर सोमाराम पंवार एवं कंपनी के मेनेजर श्रवण कुमार चौहान और शिवराज सिंह राजपूत ने भी एपीओ द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम उपस्थित सभी किसानों का आभार प्रदर्शन अभिनन्दन गेहलोत एवं अंकित गेहलोत ने किया




Comments
Post a Comment