Skip to main content

धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में सादलपुर मण्डल के वंचित ग्रामों को जोड़ने हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

 धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में सादलपुर मण्डल के वंचित ग्रामों को जोड़ने हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।                                   

                                                                         

  धार कलेक्ट्रेट परिसर पर संयुक्त पेंशनर एसोसिएशन जिला धार के तत्वावधान में सैकड़ों पेंशनर की उपस्थिति में संगठन के माग पत्र के साथ माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री महोदया श्रीमती सावित्री जी ठाकुर के लेटर पैड पर मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित करते हुए धार कलेक्ट्रेट के अधिकारी महोदया को सादलपुर मण्डल के जो ग्राम पहले बदनावर माइक्रो सिंचाई परियोजना  वंचित रह गये ग्राम सादलपुर,बिजूर,केसूर,हरसोरा, मांचकदा, खिलेड़ी बोदवाड़ा खुर्द, गोविन्द पुरा, गवला, रामपुर, बालोदा, भिड़ोता, जुहावदा, संगेसरा, अन्तराय, मुसावदा, खेरोद, बगड़ी ताज, चोकीसेवरा, बड़ोदिया, अकोलिया, मोलानी,आदि ग्रामों को धार माइक्रो नर्मदा सिंचाई परियोजना में शामिल कर ने की अनुशंसा पत्र पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा द्वारा सौंपा गया वहीं इसी पत्र की कापी माननीय मुख्यमंत्री महोदय को हेलीपेड पर विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद पटेल,चम्पालाल पाटीदार के द्वारा पेंशनर एसोसिएशन के ज्ञापन के साथ सौपा गया।इस अवसर पर सादलपुर मण्डल के रतनलाल जोशी,जयनारायण जाट, मणिशंकर परमार, भोमसिंह पटवारी,रामस्वरूप वर्मा, सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया , रतनलाल चौहान,चम्पालाल चौहान सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...