धार झाबुआ ग्रामीण बैंक सादलपुर के शाखा प्रबंधक राजेन्द्र मालवीय को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी बिदाई दी।
धार झाबुआ ग्रामीण बैंक सादलपुर के शाखा प्रबंधक राजेन्द्र मालवीय को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी बिदाई दी। धार झाबुआ ग्रामीण बैंक सादलपुर पर शाखा प्रबंधक राजेन्द्र मालवीय की अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर बिदाई समारोह का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक विश्वास वडनेरकर की अध्यक्षता में डी आर एम मोहन रघुवंशी, त्रिमूर्ति नगर धार के शाखा प्रबंधक अजय तिवारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। क्षेत्र के भगवान पाटीदार,नारायण पाटीदार, बालोदा,रामसिंह कुशवाह,उदयसिंह वर्मा, विष्णु पाटीदार बिजूर , मोहनलाल कामदार, रामपुर, जवाहर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति में स्टाफ के साथियों की ओर से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने अतिथियों को...