विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन शाखा धार द्वारा धरना प्रदर्शन
विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन शाखा धार द्वारा पेंशन गारंटी एवं केंद्र की महंगाई राहत की दो सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 11 फरवरी 2026 को कलेक्टर कार्यालय टीन शेड पर दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर इंदौर से पधारे मुख्य परामर्शदाता पन्नालाल जी मकवाना , धार के मुख्य संरक्षक श्री त्रिलोकचंद्र पटेल, संरक्षक लीलाधर यादव तथा प्रांतीय प्रमुख पेंशनर संगठन के उपाध्यक्ष श्री चंपालाल पाटीदार एवं साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लगभग 75 पेंशनर साथियों की सहभागिता रही। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
अर्जुन सिंह सिसोदिया (अध्यक्ष),
कैलाश परमार (सचिव),
प्रकाश चंद्र गुप्ता (उपाध्यक्ष),
प्रवीण श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), रमेश व्यास (उपाध्यक्ष, मनावर),
प्रेम सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष, कुक्षी),
प्रेम रावल (संयुक्त सचिव),
जगदीश परमार (संगठन सचिव),
कृष्णचंद्र बगरोदिया (कोषाध्यक्ष),
तथा कैलाशचंद डोडिया, विजय रावत, के. के. जैन, प्रजोत जैन, विनोद त्रिवेदी,गोपाल कृष्ण पारीख, अश्विन रावत, विनोद पांडे, रामेश्वर हरोड, राजेंद्र बडोले, भैरूलाल कामदार, चन्द्र राठौड़, उदयसिंह ठाकुर, पीताम्बर, रेवाटिया, रतनलाल जैतपुरा, अशोक शर्मा केसुर, कैलाशचंद्र पाल, बिरथरे जी, गब्बूलाल, मनोहर, धुमसिंह (कुक्षी), गणपत एवं अन्य अनेक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।यह जानकारी सहयोगी संस्था प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा ने दी।



Comments
Post a Comment