Skip to main content

भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

 *भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया*

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा में आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह एवं कक्ष निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य आतिथ्य इंदौर नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री संतोष जी खंडेलवाल, विशिष्ठ आतिथ्य रियल एस्टेट सेक्टर के उद्योगपति श्री भूपेश जी व्यास एवं सांसद प्रतिनिधि आदरणीय श्री मूलचंद जी शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के कक्ष निर्माण में सहयोग करने वाले 70 दानदाताओं का सम्मान अतिथियों के करकमलों द्वारा किया गया। साथ ही वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य अतिथियों में

श्री नीलेश जी उपाध्याय, श्री रोशन जी भाँगड़िया, श्री दिनेश जी गर्ग, श्री अजय जी तिवारी, श्री अजय जी खंडेलवाल, श्री अनीश जी जाजू, श्री फिरोज खान, श्री मुकेश बढ़वाया, श्री कैलाश जी तिवारी, श्री रामेश्वर जी सोलंकी, श्री कार्तिकेय कुमरावत, श्री देवेंद्र कानूनगो, श्री गोपाल शारदा, सीआरपीएफ मेजर अंतर सिंह सुनेर एवं श्री घनश्याम बडगुजर की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती सुरेखा लालगे एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री दीपक गुप्ता, श्री संदीप वर्मा तथा श्री निर्भय कानूनगो द्वारा समस्त अतिथियों का आत्मीय स्वागत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं दानदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव कानूनगो ,श्री राजकुमार राठौर, आभार आशुतोष विपट ने माना

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...